गुजरात चुनाव में वोटिंग को लेकर घमासान जारी है। 6 पोलिंग स्टेशनों पर रविवार (17 दिंसबर) को दोबारा चुनाव होगा। उनमें वडगाम, वीरमगाम, दस्करोई और सावली शामिल है। आपको बता दें कि वडगाम सीट से दलित नेता जिग्नेश मेवाणी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।
जबकि वीरामगाम विधानसभा सीट पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की गृह सीट मानी जाती है। इन सीटों पर क्यों दोबारा वोटिंग हो रही है यह तो साफ नहीं हो सका है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि ईवीएम में शिकायतों के चलते चुनाव आयोग ने यह निर्णय लिया है। वहीं चुनाव आयोग ने कहा कि 10 मतदान केंद्रों पर VVPAT के जरिये मतगणना की जायेगी।
बता दें कि गुजरात में दो चरणों में हुए चुनावों में कई जगह पर ईवीएम मशीनों के खराब व ब्लूटूथ से जुड़े होने की शिकायत मिली थी। जिसके कारण काफी देर तक चुनाव बाधित रहा था। हालाकि आयोग इसकी जांच कर रहा है।
गुजरात और हिमाचल के विधानसभा चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस और बाजेपी की प्रतिष्ठा दाव पर लगी हुई है। वहीं आज राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया गया है। राहुल के अध्यक्ष बनने की खुशी में कार्यकर्ताओं में जश्न का महौल है।
देखना यह होगा कि 17 दिसंबर को दोनों राज्यों के नतीजों में बाजी कौन मारता है। क्या राहुल का अध्यक्ष बनना कांग्रेस के लिए वरदान साबित होगा।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



