बहादुरगढ़ : कांग्रेस के भ्रष्टाचार और काले दिनो से तंग देशवासी भाजपा के अच्छे दिनो की उम्मीद में भाजपा को वोट दे गए और श्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन गए, क्योंकि भाजपा ने तीसरे मोर्चे का गठन नहीं होने दिया मगर हर बार न तो जुमलो की सरकार बनती और न ही मतदाता झूठे वायदो से प्रभावित होकर वोट देता। देश में आने वाली सरकार की प्रधान मंत्री सुश्री मायावती होगी और हरियाणा में इनेलो बसपा गठबंधन विधान सभा की 90 की 90 सीट जीत कर सरकार बनाएगा।
रविवार को बहादुरगढ में पूर्व विधायक नफेसिंह राठी की इनेलो में दौबारा ज्वाइनिंग कराते हुए नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने खुल कर केंन्द्र व हरियाणा की भाजपा सरकार पर एक के बाद एक बडा हमला करते हुए कहा कि प्रधान मंत्री बनने पहले श्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से जितने भी वायदे किए थे वह उनमें एक भी वायदा पूरा हुआ हो तो हाथ उठाओ मगर पंडाल में उमडी भीड में से किसी ने हाथ नहीं उठाया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वायदा किया था कि काला धन वापस आएगा और हर देशवासी के केे खाते में 15- 15 लाख रुपए जमा होगें मगर हुआ क्या कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी के माध्यम से माताओ बहनो ने जो बुरे वक्त के लिए एक एक पैसा जोड कर कुछ पैसा बचाया था उस पैसे को भी छीन लिया। जीसएसी लागू कर व्यापारी, दुकानदार और उद्योगपति की कमर तोड डाली जिससे उद्योगपति व व्यापारी अपना कामधंधा बंद करते जा रहे हैं।
पूर्व विधायक नफेसिंह ने चॉदी की गद्दा भेंट कर अशोक अरोड का अभिनंदन किया। जनसभा में केसी बांगड़एरमेश खटक पूर्व विधायक, पूर्व नगरपरिषद उपाध्यक्ष खेमचन्द्र भारद्वाज जिलाध्यक्ष राकेश जाखड़, युवा जिला अध्यक्ष उपेन्द्र कादियान, हलका अध्यक्ष राजबीर राठी,पूर्व जिलाध्यक्ष कर्मबीर राठी, संजय दलाल, नरेश जून, तेजा पहलवा, बलजीत नांदल, धर्मबीर फौजी प्रवीण राठी, पार्षद प्रवीण छिल्ल,एपूर्व पार्षद राजेश तंवर आदि मौजूद थे।
– प्रेम शर्मा


Download Android App
Download iOS App



