करनाल : आशा वर्कर यूनियन के बैनर तले हजारों आशा वर्करों ने सीएम सिटी में पड़ाव के दूसरे दिन डीसी कार्यालय के सामने सडक़ पर बैठकर धरना दिया। बरसात के बीच आशा वर्कर जमकर गरजी और इस बात पर अड़ गई कि जब तक नोटिफिकेश जारी नहीं होता उनका महापड़ाव करनाल में जारी रहेगा। सर्वेश व सुरेखा ने प्रदर्शनकारी वर्करों की अगुवाई की।
उन्होंने कहा कि सीएम सिटी में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार दो दिन का पड़ाव करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाते हुए 20 जुलाई को वित्त मंत्री का घेराव नारनोंद में किया जाएगा। 21 जुलाई को रोहतक तथा 22 जुलाई को पंचकुला में वर्कर मुख्य कार्यालय का घेराव करेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार अपने समझौते से मुकर रही है, लेकिन प्रदेश की वर्करों ने ठान लिया है कि जब तक नोटिफिकेशन जारी नहीं होता तब तक हड़ताल प्रदर्शन जारी रहेेेंगे।
सतबीर ने कहा कि पूरे प्रदेश की वर्कर अपना कामकाज ठप पूर्ण रूप से ठप करते हुए सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी। सर्व कर्मचारी संघ व सीटू नेताओं ने कहा कि आशा वर्करों के साथ प्रत्येक कर्मचारी खड़ा है। घोषणाओं का नोटिफिकेशन सरकार को जारी करना ही पड़ेगा। इस अवसर पर सुशील गुर्जर सिरसी, कृष्ण शर्मा, ओपी माटा, अशोक पांचाल, रोशनलाल गुप्ता, जयपाल, जगपाल राणा, अशोक अरोड़ा, हरीश बागी, जगमाल, रोशनी, सुदेश, मीना, कविता, सुनीता, आनंद शर्मा, श्रीपाल, जगतार सिंह, जोगा सिंह ने आशा वर्करों को संबोधित किया।
– हरीश चावला


Download Android App
Download iOS App



