फर्रूखनगर : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य का विषय और प्रसन्नता की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल हरियाणा में पधार रहे हैं और उनका हरियाणा में पिछले 4 सालों में यह 11वां दौरा है, जिसमें वे हरियाणावासियों को तीन परियोजनाएं समर्पित करेंगे।
मुख्यमंत्री आज गुरुग्राम के सुल्तानपुर में होने वाली रैली की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने रैली की तैयारियों के संबंध में संबंधित अधिकारियों व पदाधिकारियों को दिशा-निदेश भी दिये। मुख्यमंत्री ने रैली स्थल की तैयारियों का जायजा लेने के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कल हरियाणा के लोगों को चिरलंबित परियोजना कुंडली-मानेसर-पलवल केएमपी एक्सप्रेस-वे और फरीदाबाद में बल्लभगढ़ मैट्रो का भी उदघाटन करेंगे।
केएमपी एक्सप्रेस-वे शुरू होने से गुरुग्राम की दशा सुधरेगी : नरबीर
उन्होंने कहा कि केएमपी का निर्माण कार्य वर्ष 2006 में शुरु हुआ था, लेकिन पिछली सरकार वर्ष 2014 तक इस हाईवे को पूरा नहीं कर पाई थी और 2014 में कन्सेसन्र का कॉन्ट्रेक्ट रद्द करना पड़ा। बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार इसे दोबारा से शुरु किया और आज खुशी की बात है कि केएमपी परियोजना फरवरी 2019 तक पूरी होनी थी, लेकिन इसे 4 माह पहले ही पूरा कर लिया गया है।
सात नाकों पर होगी पुलिस चैकिंग
भारी वाहनों के मार्ग परिवर्तन के लिए झज्जर पुलिस द्वारा झज्जर,बहादुरगढ़ व बादली के एरिया में अलग अलग सात विशेष नाके लगाए गए हैं । इन नाकों पर पुलिस वाहनों को डायवर्ट रुट के बारे गाईड करेगी। बहादुरगढ़ से वाया बादली गुरुग्राम को जाने वाले भारी वाहनों को रोककर वैकल्पिक मार्ग की तरफ मोड़ दिया जाएगा। जो भारी वाहन बादली अथवा आस-पास के गांव से वाया बादली गुरुग्राम जाना चाहते होंगे उन्हें भी वैकल्पिक मार्ग की तरफ मोड़ दिया जाएगा। रोहतक, बेरी, झज्जर की तरफ से वाया फारुख नगर गुरुग्राम जाना चाहेगें , उन्हें भी झज्जर बाईपास से वैकल्पिक मार्ग की तरफ मोड़ दिया जाएगा।
– हंसराज यादव


Download Android App
Download iOS App



