साध्वी यौन शोषण केस में 20 साल की जेल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा गुरमीत राम रहीम ने जेल प्रशासन को एक लिस्ट सौंपी है, जिसमे 10 लोगों के नाम है। इस लिस्ट में उनका नाम है जो उससे मिलने जेल में आएंगे। राम रहीम ने इस लिस्ट में अपनी सबसे करीबी और पापा की प्रिंसेसेस पुत्री हनीप्रीत का नाम सबसे पहले लिखा है।
इसके बाद उसने अपनी दोनों बेटियों और दामाद, बेटा , बहु और डेरे की देखभाल करने वाले कुछ प्रमुख लोगों का नाम दिया है। ये ही नहीं उसने फोन पर बात करने के लिए हनीप्रीत और चरणजीत का मोबाइल नंबर भी दिया है।
बताते चले कि जेल नियम के हिसाब से कैदी से मिलने के लिए आने वाले लोगों की लिस्ट पहले से ली जाती है। इसके तहत राम रहीम ने पहली लिस्ट में हनीप्रीत का नाम नहीं दिया था। इस पर हर कोई हैरान रह गया था। लेकिन इस बार हनीप्रीत का नाम दिया गया है, जो फिलहाल फरार बताई जा रही है।
गौरतलब, राम रहीम रोहतक के सुनारिया जेल में बंद है। वहां वह कैदी नंबर 8647 के नाम से रह रहा है। वहीं, उसे माली का काम दिया गया है, जिसके एवज में उसे 40 रुपये रोज मेहनताना मिलता है।


Download Android App
Download iOS App






