चंडीगढ़ : हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने कहा कि समय की मांग है, अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए, सभी लोग यही चाहते हैं। शर्मा ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रसिद्ध इतिहासकार के.के. मोहम्मद ने भी ऐतिहासिक तथ्यों के साथ सिद्ध किया है कि बाबर ने आक्रमण करके वहां पर पहले से स्थित राम मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनवाई थी। ऐसे में मुझे लगता है कि राम मंदिर समय की मांग है। राम हमारा विश्वास है।
इनेलो में चल रहे चाचा-भतीजे के विवाद पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि ये उनका पारिवारिक झगड़ा है, मुझे इस मामले में टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। मेरा चौधरी देवीलाल के साथ पुराना संबंध है, मैं उनके साथ आपातकाल में जेल में रहा हूं। उनके प्रति मेरी श्रद्धा है। हां, मेरा चौधरी ओम प्रकाश चौटाला को सुझाव है कि उनको पूरे परिवार को इकट्ठा रखना चाहिए और एक छत के नीचे मसला सुलझाना चाहिए।
एक अन्य प्रश्न पर उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में नियमित अध्यापकों की जितनी भर्ती हुई हैं, उतनी पहले कभी नहीं हुई। करीब 20,000 अध्यापकों की नियमित भर्ती की गई है और जितने पद रिक्त हैं उनको भी जल्द ही भरा जाएगा।
राम मंदिर निर्माण का वादा पूरा करने में विफल रहने पर स्वामी परमहंस ने आत्मदाह की धमकी दी
(आहूजा)


Download Android App
Download iOS App



