समालखा: पुराने बस अड्डे पर फ्लाई ओवर को वाहन चालकों ने अपनी निजी जागीर बना लिया है। मैक्सी कैब चालकों सहित आमलोग भी फ्लाईओवर के नीचे रोड के बीच वाहन लगाकर खड़े हो जाते हैं। इससे वहां से गुजरने वाले अन्य वाहनों और पैदल राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुलिस की नाक के नीचे ये सब हो रहा है इसके बावजूद भी वह आंखमूंद कर बैठी है। उल्लेखनीय है कि पुराने बस अड्डे पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है और पुलिस प्रशासन की लापरवाही इसका बड़ा कारण बन रही है। प्राईवेट मैक्सी कैब, ऑटो चालक में सवारियों को ढोने की होड़ लगी रहती है और वे फ्लाई ओवर के नीचे अपने वाहनों को इस तरह से लगा लेते हैं जैसे की वह ऑटो स्टैंड हो। यहीं नही उनके साथ ही निजी वाहन चालक भी वहां पर वाहन खड़ा कर देते हैं।
इससे आने जाने वाले वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही जाम की समस्या भी गंभीर हो गई है। एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में कई बार हादसा भी हो सकता है। जबकि फ्लाई ओवर के नीचे पुलिस कई घंटे खड़े होने की ड्यूटी की औपचारिकता ही निभाती नजर आती है। इस बारे में पहले भी स्थानीय लोगों व नपा द्वारा शिकायत देने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं इस बारे में चौकी इंचार्ज अतर सिंह का कहना है कि रोड के बीच में वाहन खड़ा नहीं होने दिया जाएगा और ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
– सुरेश निरंकारी


Download Android App
Download iOS App



