चंडीगढ़ : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की 25 फरवरी से प्रस्तावित जनक्रांति का शुभारंभ होगा। डॉक्टरों द्वारा दी गई आराम की सलाह को दरकिनार करते हुए पूर्व सीएम ने फैसला लिया है कि प्रदेश के मौजूदा हालात को देखते हुए यह यात्रा स्थगित करना ठीक नहीं रहेगा। हालांकि वरिष्ठ साथियों व एएमएस के डाक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस तरह से भाइचारे पर चोट, कानून-व्यवस्था की बदहाली, किसान और खेती की हो रही दुदर्शा तथा कारोबारी कर्मचारी की पीड़ा को देखते हुए इस समय चुप बैठना उचित नहीं होगा।
शुक्रवार सुबह पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में जांच के लिए पहुंचे थे। यहां के हड्डी रोग विशेषज्ञों ने जांच के बाद उनके पैर पर छह सप्ताह के लिए पक्का प्लास्टर लगते हुए उन्हें आराम की सलाह दी है। इधर, पूर्व सीएम का हालचाल जानने के लिए प्रदेश भर से पहुंच रहे हजारों कार्यकर्ता व नेताओं का कहना था कि मौजूदा समय में प्रदेश की जनता आसभरी निगाह से उनकी ओर देख रही है और यात्रा को लेकर लोगों में गजब का उत्साह था। ऐसी स्थिति में चोट लगना दुर्भाग्यपूर्ण है।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।
(आहूजा)


Download Android App
Download iOS App



