लुधियाना-अमृतसर : पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से 5 दिन पहले भारत यात्रा के दौरान अमृतसर के दुर्गायाणा मंदिर पहुंचे। 142 सदस्य हिंदू जत्थे के भारत में रहने की मियाद में 15 दिन की बढ़ौतरी का वायदा किया गया है। इस जत्थे में अधिकांश सदस्य हिंदू परिवार अपने बड़े- बुजुर्गो की अस्थियां हरिद्वार में गंगा प्रवाह करने हेतु अपने साथ लाएं थे।
इस हिंदू जत्थे को पहले सिर्फ अमृतसर में ही रहने का वीजा मिला था, इसी कारण इस जत्थे के अधिकांश सदस्यों में काफी निराशा पाई जा रही थी और इनका वीजा भी कल समाप्त होने वाला था। केंद्रीय मंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला ने स्वयं संज्ञान लेते हुए इस मामले को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और विदेशमंत्री सुषमा स्वराज के पास पहुंचाया था। हिंदू जत्थे के सदस्यों का केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की निजी दखलादंाजी के बाद 15 दिन के लिए बढ़ाया गया है, अब इस जत्थे के पाकिस्तानी हिंदू सदस्य हरिद्वार और दिल्ली भी जा सकते है।
जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान से आए 142 हिंदू तीर्थ यात्रियों का वीजा पहले सिर्फ पांच दिन का था। इस दौरान वह सिर्फ अमृतसर भ्रमण कर सकते थे, लेकिन अब यह यात्री हरिद्वार और नई दिल्ली भी जा सकेंगे। उन्होंने अपने पूर्वजों की अस्थियां हरिद्वार गंगाजी में प्रवाहित करने के लिए वीजी बढ़ाने की मांग की थी। शुक्रवार सुबह भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में सभी हिंदू तीर्थ यात्री उपस्थित हुए। इस अवसर पर पाकिस्तानी जत्थे के प्रमुख मुकेश राणा ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला, भाजपा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट राजेश सैनी, भाजयुमो अध्यक्ष अनिल कपूर का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि इन्हीं नेताओं के प्रयासों से उनकी वीजा अवधि बढ़ पाई है। जत्थे में शामिल यात्रियों ने कहा कि वे खुश हैं। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने कहा इन हिंदू तीर्थयात्रियों की वीजा अवधि बढ़ाना हमारा दायित्व था। पाक जत्थे के प्रमुख मुकेश राणा ने बताया वह 3 दिन से दुग्र्याणा मंदिर के धर्मशाला में ही ठहरे हुए हैं। जत्थे के सदस्यों को बाहर जाने की इजाजत नहीं थी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान से चलने से पहले भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनको हरिद्वार, दिल्ली और मुंबई का वीजा देने का आश्वासन दिया था, परंतु उनके पास केवल 4 दिन का वीजा है और आज आखिरी दिन था। सुषमा स्वराज ने अपने वादे के अनुरूप उनकी वीजा अवधि बढ़ा दी है। इससे जत्थे के सभी सदस्य खुश हैं।
– सुनीलराय कामरेड
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



