लुधियाना : लुधियाना शादी का झांसा देकर डांसर के साथ दुष्कर्म करने के मामले में थाना सराभा नगर पुलिस ने होजरी कारोबारी योगेश बंसल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है, उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पीडि़त ने बताया कि वह शादियों में चलने वाले आरकेस्ट्रा में डांसर है। 2015 में आरोपी योगेश उसे एक शादी में मिला था। जहां उसने 1000 के नोट पर उसे अपना नंबर लिखकर दिया था।
आरोपी ने उसके पीछे अपनी कार उसके घर तक लगा ली और उसका नंबर भी ले लिया। फिर उसकी आरोपी से फोन पर बात होने लगी। आरोपी ने उसे बताया कि वह उससे शादी करेगा। यही झांसा देकर वह उसे फिरोजपुर रोड स्थित एक होटल मे ले गया। इसके अलावा उसे दिल्ली के एक होटल में कई बार ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। कुछ समय बाद उसका आरोपी से झगड़ा हो गया। तब आरोपी ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद 25 जनवरी 2018 को उन्होंने थाने मे इसकी शिकायत दी। लेकिन पुलिस ने उसे सुबह से शाम तक थाने में बिठाये रखा।
दूसरी बार सीपी से लगाई गुहार, तब हुआ पर्चा अंत में पीडि़ता ने इसकी शिकायत 181 और फिर पुलिस कमिश्नर को दी। सीपी ने इसकी जांच थाना सराभा नगर को दी, लेकिन वहां कार्रवाई सही ढंग से नहीं हुई। अंत में उन्होंने दोबारा सीपी से गुहार लगाई कि उनका केस वुमेन सेल में ट्रांसफर किया जाए। जिसके बाद उन्होंने उक्त केस वुमेन सेल में भेजा। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने आरोपी योगेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी मधुबाला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है और उसकी तलाश की जा रही है।
– सुनीलराय कामरेड
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



