सपना चौधरी का धमाका, पहला बॉलीवुड आइटम नंबर ‘हट जा ताऊ’ आते ही हुआ वायरल !

Summary :

NULL

बिग बॉस से निकलने के बाद अगर किसी प्रतिभागी को सबसे ज्यादा चर्चा मिल रही है तो वो है सपना चौधरी। इनके बॉलीवुड में आने की अटकलें तो तभी से लगे जा रही थी जब ये बिग बॉस के घर में थी। हाल ही में हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी बिग बाॅस में अपनी अदाओं का जलवा बिखेरने के बाद अब बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी है।

Sapna chaudharyसपना चौधरी के पहले आइटम नंबर का वीडियो जारी हो गया है। अब तक 4 लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। इस गाने में सपना चौधरी का वही पुराना अंदाज देखने को मिलेगा।

Sapna chaudharyसपना चौधरी ‘वीर की वेडिंग’ के नए गाने ‘हट जा ताऊ’ में नजर आ रही हैं और जमकर थिरक पर भी रही हैं। ‘वीरे की वेडिंग’ का यह गाना उनके फैन्स के लिए परफेक्ट ट्रीट है और इस गाने का पूरा अंदाज सपना चौधरी के माफिक है।

Sapna chaudhary‘वीरे की वेडिंग’ को आशु त्रिखा ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में पुलकित सम्राट, जिमी शेरगिल, कृति खरबंदा, युविका चौधरी और सतीश कौशिक नजर आएंगे। दिलचस्प यह कि ‘हट जा ताऊ’ गाने पर जहां सपना चौधरी थिरकती नजर आ रही हैं, वहीं इस गाने को सुनिधि चौहान ने गाया है।

Sapna chaudhary‘वीरे की वेडिंग’ का म्यूजिक जयदेव कुमार ने दिया है और लिरिक्स डॉ. देवेंद्र काफिर ने लिखी हैं। सपना चौधरी बिग बॉस के घर में आई थीं और उनकी अर्शी खान के साथ काफी खटपट भी रही थी ।

Sapna chaudharyलेकिन वे हिना खान के प्रभाव में आ गई थीं, और अपने उस तरह के हाथ नहीं दिखा सकीं जिस तरह के वे दावे कर रही थीं। फिर बहुत ही खराब अंदाज में वे घर से बाहर हो गईं. हालांकि वे अभय देओल के साथ ‘नानू की जानू’ फिल्म में भी नजर आएंगी।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

Desk Team