मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि किसी भी देश एवं प्रदेश के विकास के लिए शान्ति एवं अमन का होना बहुत जरूरी होता है, इसलिए प्रदेशवासी आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करते हुए आगे बढ़े। अगर इस भावना के साथ प्रदेश आगे बढ़ता है तो हरियाणा दूनिया की सबसे बड़ी ताकत बन सकता है। मनोहर लाल ने ये वक्तव्य केन्द्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेन्द्र सिंह के 73वें जन्मदिवस के मौके पर खरक बूरा गांव में आयोजित समृद्धि सद्भावना महायज्ञ कार्यक्रम को सम्बोन्धित करते हुए कहे। कार्यक्रम में गिनी-चुनी लोगों की संख्या के कारण उन्होंने बड़ा संक्षिप्त भाषण दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में प्रदेश के सभी वर्गों एवं क्षेत्रों का बराबर विकास करवाकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपने हरियाणा एवं हरियाणवी एक के नारे को सही साबित कर दिया है। सरकार द्वारा अब तक बिना भेदभाव के किये गये कार्यों से प्रदेश की जनता का विश्वास बीजेपी पार्टी पर और मजबूत हुआ है। अगले विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी हरियाणा में सरकार बनायेगी।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।


Download Android App
Download iOS App



