करनाल : आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने भाजपा की तुलना कौरवों से करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा का नहीं बल्कि कौरवों का शासन है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग बिजली-पानी को तरस गए है। कर्मचारी परेशान है। करनाल में रोजाना कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे है। प्रदेश में उद्योगधंधे ठप्प हो गए है। इसीलिए करनाल की जनता प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जमानत जब्त करवाएगी।
करनाल में एक कार्यक्रम के दौरान पहुंचे नवीन जयहिंद ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी, भाजपा, कांग्रेस तथा इनैलो के विकल्प के रूप में उतरेगी और हरियाणा की जनता को बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने बड़ी आशा के साथ भाजपा को वोट दिए थे। लेकिन भाजपा ने हरियाणा तोड़ो अभियान चला रखा है।
लेकिन आम आदमी पार्टी हरियाणा जोड़ो अभियान चलाकर लोगों को पार्टी से जोड़ रही है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के आन्दोलन को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा हुड्डा का कुछ नहीं बिगाड़ सकती। क्योंकि हुड्डा ने भाजपा से सैटिंग कर ली है।
– चावला


Download Android App
Download iOS App



