गुरुग्राम: गांव बसई निवासी प्रॉपर्टी डीलर नरेंद्र कटारिया की 22 जून देर सायं उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वह बैडमिंटन खेलकर अपनी कार से घर जाने के लिए तैयार हो रहे थे। तभी बाइक पर बदमाश आए और प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़ तोड़ गोलियां चलाकर उनकी हत्या कर दी थी। हत्या के मामले में सेक्टर-9ए पुलिस ने बावल के रहने वाले चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपी गांव बसई के ही रहने वाले हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त, अपराध व पश्चिम, सुमित कुमार, के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम को जांच के दौरान गुप्त सूचना मिली कि नरेन्द्र कटारिया की हत्या के दो आरोपी गांव चन्दु के टी.प्वाईन्ट खड़े हुए हैं। पुलिस ने बताए गए स्थान पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सज्जन सिंह, इंचार्ज पालम विहार, और निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह, प्रबन्धक थाना सैक्टर.9ए के नेतृत्व में टीम का गठन किया और बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस जब बताए गए स्थान पर पहुंची तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने तुरंत दोनों युवकों को पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शशिकांत उर्फ सन्नी पुत्र सरवर सिंह, अर्जुन पुत्र ब्रहमप्रकाश निवासी बसई जिला गुरुग्राम के रूप में हुई है।
आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि नरेन्द्र कटारिया से उनका पहले झगङ़ा हुआ था और मारमीट भी हुई थी । इसका बदला लेने के लिए उन्होंने अपने अन्य साथियों सुमित और ललित उर्फ मोनी निवासी बसई के साथ मिलकर नरेन्द्र कटारिया को मारने की योजना बनाई। योजना के अनुसार जब नरेंद्र बैंडमिंटन खेलने गया तब उन्होंने मौका लगते ही गोलियां चलाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दो अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
– सतबीर, अरोड़ा


Download Android App
Download iOS App



