हथीन: समीपवर्ती गांव उटावड में बच्चों के आपसी विवाद में दो गुटों में जमकर झगड़ा हुआ। बताया जाता है कि झगड़े में दोनों तरफ से कथित रूप से गोलियां भी चली तथा जमकर पथराव हुआ। जिससे एक महिला सहित कई लोग घायल हो गए। घायलों में बीच बचाव कराने वाले भी शामिल हैं। घटना की सूचना पर बहीन थाना प्रभारी अश्वनी कुमार व पुलिस चौकी इंचार्ज जवाहर सिंह मय पुलिस बल के उटावड गांव में पहुंच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्रात: करीब 11 बजे गुलाब व लाला पक्ष के बच्चों में किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। बच्चों के इस आपसी विवाद ने बडों के बीच झगडा करा दिया।
झगड़े के चलते जमकर पथरा हुआ व कथित रूप से फायरिंग भी हुई। जिसमें एक महिला सहित कई लोग घायल हो गए। घायलों में मुजाहिद, हफीज, इकराम, राजू, हारून, शम्मीऔर एक महिला शामिल है। घटना की सूचना के बाद बहीन थाना प्रभारी अश्वनी कुमार व उटावड पुलिस चौकी इंचार्ज जवाहर सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए तथा लोगों से पूछताछ की और घटना स्थल का जायजा लिया। गांव के मौजिज लोग दोनों पक्षों के राजीनामे के लिए प्रयास में लगे हुए हैं। समाचार भेजे जाने तक इस संदर्भ में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था। थाना प्रभारी अश्वनी ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।
– माथुर


Download Android App
Download iOS App



