गुरुग्राम : खट्टर सरकार की गैंगरेप के चलते जहां हर रोज फजीयत हो रही है वहीं गुरुग्राम में गैंगरेप की घटना ने पुलिस को हिला कर रख दिया है। पिछले सात गैंगरेप की घटनाओं ने पहले ही हरियाणा पुलिस की नींद उड़ा दी थी। फिर आठवां गैंगरेप गुरुग्राम में हो गया। दो युवकों ने अगवा कर छात्रा के साथ अपनी कार में ही किया सामूहिक बलात्कार। जानकारी के अनुसार एक गांव की रहने वाली छात्रा नेहरू कालेज जाटौली में बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ती है।
आरोप है कि 15 जनवरी को वह कालेज से घर आ रही थी तभी दो युवकों ने उसे उसे गाड़ी में अगवा कर लिया, जब वह निकटवर्ती गांव खंडेवला मोड़ के पास से आ रही थी। छात्रा ने उसका विरोध किया तो दोनों युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। साथ ही यह भी धमकी दी कि अगर वे और 20-25 दोस्तों को बुला लेंगें और तेरी हालत खराब कर देंगे। आरोप है कि दोनों युवकों ने गाड़ी में ही छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे निर्वस्त्र ही गाड़ी से नीचे उतार दिया। लड़की द्वारा रहम की भीख मांगने के बाद उन्होंने मुश्किल से उसके कपड़े दिए। इसके बाद वे मौके से फरार हो गए। लड़की ने पुलिस में इसकी सूचना दी। पुलिस ने पीडि़ता के बयान पर दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि दोनों युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



