गर्मियों में त्वचा की समस्याओं का रामबाण इलाज है Aloe Vera, Tanning और Acne से छुटकारा पाने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

Summary :

Aloe Vera Face Par Lagane ke Fayde: गर्मियों का मौसम आते ही लोगों को कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। क्योंकि इस सीजन में हमारी हेल्थ के साथ-साथ स्किन पर भी बहुत असर पड़ता है। इसलिए हमारी स्‍क‍िन को एक्‍सट्रा केयर की जरूरत होती है। ऐसे में स्किन केयर के ल‍िए एलोवेरा को बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। एलोवेरा को अपनी स्किन पर लगाने से त्वचा को मुलायम बनाने में मदद मिलती है। अगर आपके घर में इसका पौधा है, तो आप इसका फ्रेश जूस भी पी सकते हैं। इसे डायरेक्‍ट स्किन पर लगाने से कई फायदे…

Aloe Vera Face Par Lagane ke Fayde: गर्मियों का मौसम आते ही लोगों को कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। क्योंकि इस सीजन में हमारी हेल्थ के साथ-साथ स्किन पर भी बहुत असर पड़ता है। इसलिए हमारी स्‍क‍िन को एक्‍सट्रा केयर की जरूरत होती है। ऐसे में स्किन केयर के ल‍िए एलोवेरा को बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। एलोवेरा को अपनी स्किन पर लगाने से त्वचा को मुलायम बनाने में मदद मिलती है। अगर आपके घर में इसका पौधा है, तो आप इसका फ्रेश जूस भी पी सकते हैं।

इसे डायरेक्‍ट स्किन पर लगाने से कई फायदे मिलते हैं। एलोवेरा लगाकर चेहरे के दाग-धब्बों और मुंहासों को दूर क‍िया जा सकता है। ये हमारी स्‍क‍िन को ग्लोइंग बनाता है। आज हम आपको चेहरे पर एलोवेरा लगाने के फायदों बताएंगे।

Aloe Vera Face Par Lagane ke Fayde: चहरे पर एलोवेरा लगाने के फायदे

aloe vera skin benefits
aloe vera skin benefits (Source: social media)

1. Aloe Vera Skin Benefits: एक्ने से छुटकारा

अगर आपके चेहरे पर भी बहुत ज्यादा एक्ने हैं, तो आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आपको कई फायदे मिलेंगे। ऑयली स्किन के लिए इसे और भी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अगर आपके चेहरे पर भी एक्ने-पिंपल्स हैं, तो इसका इस्तेमाल जरूर करें। ये ड्राई स्किन को मुलायम बनाने में भी मदद करता है। अगर आप भी इसे रात में अपने चेहरे पर लगाकर सोते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लामेटरी गुण एक्ने को जल्द से जल्द खत्म कर देंगे।

2. Natural Skincare: चेहरे की सूजन होगी कम

गर्मियों के मौसम में तेज धूप और गर्मी के कारण हमारी त्वचा पर बहुत ज्यादा सूजन और जलन होने लगती है। अगर आप भी इस समस्या से बचना चाहते हैं, तो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल जरूर करें। इसे लगाने के अनेकों फायदे हैं। इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा स्मूथ और ब्राइट होती है। जिससे आपके आंखों के नीचे से डार्क सर्कल्स कम होने लगती है।

Aloe Vera Skin Benefits
Aloe Vera Skin Benefits (Source: social media)

3. Aloe Vera Skin Benefits: स्‍क‍िन ग्‍लाेइंग होगी

अगर धूप के कारण आपकी त्वचा का कलर डल हो गया है या फिर आपकी स्किन पर बहुत ज्यादा टैनिंग हो गई है, तो आप अपने चेहरे पर चमक लाने के लिए एलोवेरा जेल या उसके जूस का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये चेहरे की रंगत को तेजी से सुधारने में मदद करता है। रोजाना अपने चेहरे पर 20 म‍िनट के ल‍िए एलोवेरा जेल लगाएं। इसके बाद सादे पानी से चेहरे को धो लें। इससे आपकी स्‍क‍िन ग्‍लाेइंग नजर आएगी।

4. टैन‍िंग से छुटकारा

गर्मियों के मौसम में अगर आप भी बहुत ज्यादा धूप में रहते हैं, तो इससे आपकी त्वचा पर इसका असर साफ़ दिखाई देता है। ऐसे में अगर आप जल्द से जल्द स्किन से टैनिंग को खत्म करना चाहते हैं, तो एलोवेरा आपके लिए मददगार साबित होगा। गर्मी में टैन‍िंग की समस्या आम बात होती है। आप रात भर के ल‍िए एलोवेरा जेल लगाकर छोड़ दें। सुबह सादे पानी से धो लें। कुछ ही दि‍न में आपको इसका असर दिख जाएगा।

Also Read: No AC, No Tension! इन 7 Smart Summer Cooling Hacks के साथ चिलचिलाती गर्मी को दें मात, घर को बनाएं Natural एयर-कंडीशनर

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।