Benefits Of Foot Massage: रात को सोने से पहले तलवों में तेल लगाने से मिलेंगे ये 6 फायदे

Summary :

Benefits of Foot Massage: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते है या अपनी सेहत पर उतना ध्यान नहीं दे पाते। आयुर्वेद में कुछ ऐसी आदतें बताई गई हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी हेल्थ को सुधार सकते हैं। आयुर्वेद में पैरों के तलवों  में तेल लगाने की प्रथा को “पादाभ्यंग” कहा जाता है। रोजाना पैर के तलवों की मालिश करने से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। यह न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हैं। चलिए आपको बताते है की पैर के तलवों की मालिश करने से…

Benefits of Foot Massage

Benefits of Foot Massage: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते है या अपनी सेहत पर उतना ध्यान नहीं दे पाते। आयुर्वेद में कुछ ऐसी आदतें बताई गई हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी हेल्थ को सुधार सकते हैं। आयुर्वेद में पैरों के तलवों  में तेल लगाने की प्रथा को “पादाभ्यंग” कहा जाता है। रोजाना पैर के तलवों की मालिश करने से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। यह न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हैं। चलिए आपको बताते है की पैर के तलवों की मालिश करने से और क्या-क्या फायदे मिलते है।

Benefits of Foot Massage: तलवों की मालिश करने के फायदे

1. नींद में सुधार

Benefits Of Foot Massage

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ लोगों को स्ट्रेस, एंग्जायटी या इनसोम्निया की समस्या के कारण नींद आने में समस्या होती है। अगर आपको भी नींद नहीं आती तो तलवों पर तेल से मसाज करें (Benefits of Foot Massage)। इससे शरीर शांत होता है और नींद अच्छी आती है। खासकर सरसों या नारियल के तेल से मालिश करने से नर्वस सिस्टम को आराम मिलता है।

2. स्ट्रेस में आराम

Benefits Of Foot Massage

पैर के तलवों में शरीर के सभी अंगों से जुड़े एक्यूपंक्चर पॉइंट्स होते हैं, इन्हें तेल से मसाज करने से दिमाग शांत रहता हैं और तनाव कम होता है।

3. आंखों की थकान को दूर में मददगार

Benefits Of Foot Massage

जिन लोगों के आंखों में थकान, जलन या धुंधला दिखाई देता है, ऐसे लोग रात को तलवों में घी या बादाम तेल से मसाज करें। इससे आंखों की थकान और जलन दूर होगी।

4. पित्त दोष में राहत

Benefits Of Foot Massage

जिन लोगों का पित्त दोष जैसे-गर्मी, एसिडिटी और सिर दर्द की समस्या होती है। उन्हें नारियल या ब्राह्मी तेल से तलवों की मसाज करें, (Benefits of Foot Massage) इससे शरीर की गर्मी शांत होती है और पाचन मजबूत होता है।

5. बेहतर ब्लड सर्कुलेशन

Benefits Of Foot Massage

पैरों के तलवों की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे हार्ट हेल्थ और पैरों में दर्द की समस्या कम होती है।

6. क्रैक्ड हील्स से छुटकारा

Benefits Of Foot Massage

कई लोगों के पैरों के तलवें रूखे होकर फट जाते हैं, वह लोग रोजाना तेल से पैरों की मालिश करें। इससे स्किन मुलायम होगी और फटी एड़ियों ठीक हो जाएंगी।

Disclaimer: इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Also Read: सिर्फ एक चुटकी नमक पीने के पानी को बना सकता है गुणों का खजाना

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।