Body Tanning Remedies for Summer: गर्मियों में धूप से काली हुई त्वचा को कहें अलविदा, घर पर बनाएं ये 4 जादुई पैक और पाएं Parlor जैसा Natural Glow

Summary :

Body Tanning Remedies for Summer: गर्मी का मौसम शुरू होते ही ज्यादातर लोग तरह-तरह की स्किन से जुड़ी समस्याओं का सामना करते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस गर्मी के दिनों में टैनिंग की समस्या से बचना चाहते हैं, तो महंगे प्रोडक्ट की जगह आप इन चीज़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी टैनिंग को खत्म करना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलु फेस पैक के बारे में बताएंगे, जिसे बॉडी पर लगाने से टैन हट जाएगा और आपकी बॉडी पर बेहतरीन ग्लो आएगा। गर्मी के दिनों में धूप की वजह से…

Body Tanning Remedies for Summer: गर्मी का मौसम शुरू होते ही ज्यादातर लोग तरह-तरह की स्किन से जुड़ी समस्याओं का सामना करते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस गर्मी के दिनों में टैनिंग की समस्या से बचना चाहते हैं, तो महंगे प्रोडक्ट की जगह आप इन चीज़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी टैनिंग को खत्म करना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलु फेस पैक के बारे में बताएंगे, जिसे बॉडी पर लगाने से टैन हट जाएगा और आपकी बॉडी पर बेहतरीन ग्लो आएगा।

गर्मी के दिनों में धूप की वजह से हमारी स्किन के अलग-अलग हिस्सों में टैनिंग हो जाती है। आइए जानते हैं Sun Damage Treatment और किन-किन चीज़ों को मिलाकर आप बेस्ट फेस पैक बना सकते हैं।

Body Tanning Remedies for Summer: बॉडी टैन हटाने के घरेलु उपाय

1. टमाटर

4 home remedies for removing tan
4 home remedies for removing tan (Source: Social Media)

टमाटर में लाइकोपीन नामक अच्छे गुण पाए जाते हैं। इसे स्किन पर लगाने से नेचुरल ग्लो आता है। ऐसे में धूप में काली हुई स्किन के लिए टमाटर का पेस्ट या फिर डायरेक्ट टमाटर के इस्तेमाल से आप टैनिंग को जल्द से जल्द हटा सकते हैं। आप बाहर से आने के बाद टमाटर को काटकर काली हुई त्वचा पर लगा लें, और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे टैनिंग जल्दी से खत्म होने लगेगी।

2. बेसन और कच्चा दूध

Body Tanning Remedies for Summer
Body Tanning Remedies for Summer (Source: Social Media)

बेसन को स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये हमारे फेस पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है। अगर आपके बॉडी पर भी टैनिंग हो गई है, तो इसके लिए आप इस पैक को बना कर लगा सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक कटोरी में बेसन के साथ कच्चा दूध या दही मिलाकर एक स्मूथ सा पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसे अपनी बॉडी के डार्क एरिया में लगाकर 10-15 मिनट रखें जब ये पूरी तरह सूख जाए, तो एक कॉटन पर गुलाब जल लगाकर बॉडी को साफ़ कर लें।

3. कॉफी और शहद

Sun Damage Treatment
Sun Damage Treatment (Source: Social Media)

कॉफी में एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं, जो डैमेज सेल्स को ठीक करने में मदद करता है। साथ ही सन स्पॉट्स, रेडनेस और टैनिंग को भी कम करने में मदद करता है। अगर आप इसे अपनी बॉडी और फेस पर लगाते हैं। ये हमारी बॉडी को ग्लोइंग और हेल्दी बनाने में मदद करता है। साथ ही ये त्वचा पर नमी को बनाए रखता है। इसे बनाने के लिए आप 2 चम्मच कॉफी में आधा चम्मच शहद मिलाकर अपनी बॉडी पर हल्के हाथों से स्क्रब करें। थोड़ी देर बाद साफ़ पानी से चेहरा या हाथ-पैर धो लें।

4. आलू

4 home remedies for removing tan
4 home remedies for removing tan (Source: Social Media)

आलू सिर्फ खाने के लिए नहीं बल्कि, बॉडी के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। बॉडी से सन टैन हटाने के लिए आलू एक बेस्ट ऑप्शन है। इसमें कैटेकोलेस नाम के एंजाइम मौजूद होता है, जो त्वचा की टोन को ब्राइट बनाने में मदद करता है। जल्दी टैनिंग को दूर करने के कच्चे आलू का पेस्ट बना लें, और इसे धूप से काली हुई बॉडी पर अच्छी तरह लगाएं। अगर आप चाहें तो आलू को काटकर भी स्किन पर डायरेक्ट इस्तेमाल कर सकते हैं।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।