Fourth Bada Mangalwar Upay: आज यानी 25 मई 2026 को ज्येष्ठ महीने का चौथा और अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) का दूसरा ‘बड़ा मंगलवार’ है। अधिकमास में पड़ने की वजह से इस बड़े मंगलवार का फल आम दिनों से बहुत ज्यादा मिलेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किए गए कुछ उपायों से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्त पर अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं। अगर आप भी ये सोच रहे हैं कि Bada Mangal Par Hanuman ji ko Kaise Prasann Kare, तो ये लेख आपके लिए है। पैसों की तंगी, शादी में देरी या किसी और परेशानी से जूझ…
Fourth Bada Mangalwar Upay (AI Generated)
Fourth Bada Mangalwar Upay: आज यानी 25 मई 2026 को ज्येष्ठ महीने का चौथा और अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) का दूसरा ‘बड़ा मंगलवार’ है। अधिकमास में पड़ने की वजह से इस बड़े मंगलवार का फल आम दिनों से बहुत ज्यादा मिलेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किए गए कुछ उपायों से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्त पर अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं। अगर आप भी ये सोच रहे हैं कि Bada Mangal Par Hanuman ji ko Kaise Prasann Kare, तो ये लेख आपके लिए है।
पैसों की तंगी, शादी में देरी या किसी और परेशानी से जूझ रहे हैं, तो 26 May Bada Mangalwar को कुछ उपाय आजमा सकते हैं। इन उपायों को करके बजरंगबली की कृपा से आपकी सारी परेशानियां खत्म होती हैं, संकट दूर होते हैं, साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि और शांति आती है।
Fourth Bada Mangalwar Upay: आज जरूर करें ये 6 महा-उपाय
Fourth Bada Mangalwar Upay (AI Generated)
1. सरसों के तेल का दीपक जलाएं
बड़ा मंगल के दिन शाम को हनुमान जी के आगे सरसों के तेल का दीया जलाएं। इस दीये में एक लौंग डालना बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और जीवन के संकट दूर करते हैं।
2. हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ
Fourth Bada Mangalwar Upay (AI Generated)
इस बड़े मंगलवार के शुभ मौके पर हनुमान चालीसा जरूर पढ़ें। अगर आपके जीवन में बहुत परेशानियां हैं, तो आज हनुमान चालीसा या बजरंग बाण पढ़ना सबसे अच्छा रहेगा। इससे हर तरह का डर और संकट दूर होता है और हनुमान जी का आशीर्वाद मिलता है। माना जाता है कि इससे मन का डर और आसपास की नकारात्मकता दूर होती है और जीवन में खुशहाली और सकारात्मकता आती है।
3. इन चीजों का दान करें
ज्योतिष के अनुसार, इस दिन लोगों को बूंदी का प्रसाद बांटना बहुत शुभ होता है। इसके साथ ही इस दिन अनाज, पानी, काले तिल, काले कपड़े और लोहे की चीजें दान करनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से हनुमान जी के साथ-साथ शनिदेव का भी आशीर्वाद मिलता है।
4. पीपल के पत्तों की माला चढ़ाएं
ऐसा माना जाता है कि अपनी मुसीबतों और संकटों से छुटकारा पाने के लिए पीपल के 21 पत्ते लें, उन पर ‘श्रीराम’ लिखें और फिर उनकी माला बनाकर हनुमान जी को चढ़ाएं।
5. हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं
Fourth Bada Mangalwar Upay (AI Generated)
आज शाम को हनुमान जी के मंदिर जाएं, उन्हें सिंदूर लगाएं और चमेली के तेल का दीया जलाएं। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से शादी-ब्याह में आने वाली सभी रुकावटें और परेशानियां दूर हो जाती हैं।
6. लाल चीजों का दान करें
अगर आपकी कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर है, तो आज के दिन लाल मसूर की दाल, लाल कपड़े या लाल रंग के फल दान करें। ऐसा करने से कुंडली में मंगल मजबूत होता है और आपके बिगड़े हुए काम भी बनने लगते हैं।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
Khushi Srivastava
खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।