Daily Snacks for Metro: मेट्रो के सफर में अब नहीं सताएगी भूख, बैग में रखें ये 5 Healthy और Tasty स्नैक्स

Summary :

Daily Snacks for Metro: अक्सर बड़े शहरों में जॉब या पढ़ाई करने वाले लोग मेट्रो से सफर करते हैं। किसी का सफर छोटा होता है तो किसी का लंबा। बहुत बार ऐसा होता है कि लोगों छोटी-मोटी भूख सताने लगती है। ऐसे में मेट्रो स्टेशन पर मिलने वाले पैटीज, मोमोज या चिप्स की तरफ हाथ बढ़ाना आम बात है। लेकिन ये अनहेल्दी स्नैक्स आपकी सेहत और वजन दोनों को नुकसान पहुंचाते हैं। अगर आप रोज मेट्रो से सफर करते हैं, तो आपके पास Healthy Snacks का होना बहुत जरूरी है। आप अपने साथ कुछ ऐसे Weight Loss Foods रख सकते हैं जो पेट…

Daily Snacks for Metro: अक्सर बड़े शहरों में जॉब या पढ़ाई करने वाले लोग मेट्रो से सफर करते हैं। किसी का सफर छोटा होता है तो किसी का लंबा। बहुत बार ऐसा होता है कि लोगों छोटी-मोटी भूख सताने लगती है। ऐसे में मेट्रो स्टेशन पर मिलने वाले पैटीज, मोमोज या चिप्स की तरफ हाथ बढ़ाना आम बात है। लेकिन ये अनहेल्दी स्नैक्स आपकी सेहत और वजन दोनों को नुकसान पहुंचाते हैं।
अगर आप रोज मेट्रो से सफर करते हैं, तो आपके पास Healthy Snacks का होना बहुत जरूरी है। आप अपने साथ कुछ ऐसे Weight Loss Foods रख सकते हैं जो पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं और जिनमें कैलोरी भी कम होती है। यहां कुछ ऐसे ही पौष्टिक Evening Snacks के बारे में, जिन्हें आप अपने साथ मेट्रो में आसानी से ले जा सकते हैं।

Daily Snacks for Metro: मेट्रो सफर के लिए बेस्ट हैं ये 5 हेल्दी स्नैक्स

1. रोस्टेड मखाना

Daily Snacks for Metro
Daily Snacks for Metro (Source: Social Media)

जब बात हल्के और कुरकुरे स्नैक्स की आती है, तो Roasted Makhana सबसे बेस्ट ऑप्शन होता है। मखाने को थोड़े से घी, सेंधा नमक और काली मिर्च के साथ कढ़ाई में भून लें। यह बहुत हल्के होते हैं, इसलिए आप इन्हें किसी भी छोटे टिफिन में रख सकते हैं। मखाने में कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आपके शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं।

2. भुने हुए चने

Daily Snacks for Metro
Daily Snacks for Metro (Source: Social Media)
भुने चने प्लांट-बेस्ड प्रोटीन और काम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट का बेहतरीन सोर्स हैं। ये शरीर में दिनभर ऊर्जा बनाए रखते हैं और मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं। इसके अलावा, यह शरीर का एक्सट्रा फैट बर्न करके वेट लॉस में भी मददगार हो सकते हैं।

3. मिक्स नट्स और सीड्स

Daily Snacks for Metro
Daily Snacks for Metro (Source: Social Media)

बादाम, अखरोट, कद्दू के बीज और अलसी के बीजों का एक छोटा सा मिक्चर अपने पास रखें। इनमें प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह न केवल वजन कंट्रोल करता है बल्कि आपके दिल की सेहत के लिए भी अच्छा है।

4. होममेड ग्रेनोला बार

Daily Snacks for Metro
Daily Snacks for Metro (Source: Social Media)
बाजार की शुगर वाली बार से बेहतर है कि आप घर पर ओट्स, खजूर और नट्स मिलाकर छोटी-छोटी बार बना लें। ये आपको तुरंत ऊर्जा देते हैं, लंबे समय तक भूख नहीं लगने देते और वजन घटाने में मदद करते हैं।

5. केले के चिप्स

Daily Snacks for Metro
Daily Snacks for Metro (Source: Social Media)

आलू के चिप्स की जगह सफर में केले के चिप्स साथ रखना एक सेहतमंद ऑप्शन है। यह स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ पेट को भी आसानी से भर देते हैं। कम तेल और हल्के मसालों से तैयार होने के कारण ये नुकसान भी नहीं करते हैं। सफर के दौरान इससे शरीर में ऊर्जा भी बनी रहती है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।