Early Symptoms of Vitamin Deficiency: हमारे शरीर को सही तरीके से काम करने के लिए सही पोषण की जरूरत होती है। इसके बिना हमारी बॉडी ठीक से काम नहीं करती है। इसलिए जब शरीर में कोई जरूरी विटामिन या मिनरल कम होने लगता है, तो हमारी बॉडी कुछ जरूरी संकेत देकर हमें चेतावनी देना शुरू कर देती है। इन शुरुआती लक्षणों को पहचानना बहुत ज्यादा जरूरी है, ताकि हमारे शरीर को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचाया जा सके। हालांकि, अक्सर लोगों को इन लक्षणों के बारे में पता नहीं होता है और पोषण की कमी का पता काफी देर से लगता है। आइए जानते हैं, किस विटामिन की कमी से कौन-कौन सी समस्या होती है।
Early Symptoms of Vitamin Deficiency: जानिए किस विटामिन की कमी से होती है ये दिक्कतें

1. विटामिन-डी की कमी
विटामिन-डी को “सनशाइन विटामिन” भी कहा जाता है, और यह हमारे मूड और एनर्जी के लेवल के लिए बेहद जरूरी होता है। हालांकि, लोगों का कहना हैं कि इसकी कमी का पहला लक्षण हड्डियों में दर्द है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। जब शरीर में इसकी कमी होने लगती है, तो सबसे पहले आप बिना किसी खास कारण के उदासी, चिड़चिड़ापन या डिप्रेशन जैसी समस्या को महसूस करते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि विटामिन-डी दिमाग में सेरोटोनिन हार्मोन बनाने में काफी मदद करता है।
2. मैग्नीशियम की कमी
मैग्नीशियम की कमी का सबसे पहला लक्षण मसल क्रैम्प होता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता है। इसका सबसे पहला लक्षण नींद न आना या एंग्जायटी है। मैग्नीशियम की कमी का सीधा असर हमारी नींद और मानसिक शांति पर गहरा असर डालता है। अगर आपको बिना किसी कारण एंग्जायटी महसूस हो रही है या नींद न आने की समस्या हो रही है, तो यह मैग्नीशियम की कमी का संकेत होता है।
3. विटामिन-बी12 की कमी

विटामिन-बी12 की कमी के सबसे पहले और सामान्य लक्षणों में ज्यादा थकान और कमजोरी भी शामिल है, क्योंकि शरीर में ऑक्सीजन ठीक से ट्रांसपोर्ट नहीं हो पाता है। साथ ही, हाथों-पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन महसूस होना नर्व्स को हो रहे नुकसान का संकेत है।
4. पोटेशियम की कमी
पोटेशियम एक इलेक्ट्रोलाइट है, जो दिल की धड़कन को नियंत्रित करने, मांसपेशियों के कॉन्ट्रेक्शन और नर्व सिग्नल भेजने में काफी मदद करता है। जब पोटेशियम का स्तर गिरने लगता है, तो इसका सीधा असर हमारे दिल पर पड़ता है। हार्ट पैल्पिटेशन, यानी दिल का तेजी से धड़कना, हार्ट बीट स्किप या धड़कन का अनियमित होना इसकी कमी का एक चेतावनी भरा संकेत होता है।
5. ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी
ओमेगा-3 फैटी एसिड, खासतौर से दिमाग के विकास और फंक्शन के लिए जरूरी होता है। ओमेगा-3 की कमी होने पर फोकस करने में मुश्किल, याददाश्त में कमी और मन का चिड़चिड़ा होना जैसे लक्षण सबसे पहले दिखाई देते हैं और ये गंभीर समस्या भी हो सकती हैं।
Also Read: Migraine की समस्या के लिए रामबाण हैं ये Remedy! जानें क्या खाएं और किन बातों का रखें ध्यान


Download Android App
Download iOS App




