Hair Spa at Home: आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में अपने शरीर का ख्याल रखना आसान नहीं होता है। ऐसे में अगर बात करें बालों कि तो कौन नहीं चाहता हैं कि उसके बाल सॉफ्ट और चमकदार नजर आएं। इसलिए अगर आप भी अपने बालों को मुलायम बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे हेयर टिप्स बताएंगे, जिसे फॉलो करके आप अपने बालों की केयर कर सकते हैं। आजकल लोग स्किन के साथ-साथ बालों के लिए भी तरह-तरह के बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि बहुत ज्यादा केमिकल का इस्तेमाल करने से बालों को नुकसान हो सकता है। लेकिन अब आपको पॉर्लर जानें की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब आप हेयर स्पा ट्रीटमेंट घर पर आसानी से कर सकते हैं। आइए जानते हैं, वो टिप्स कौन-कौन से हैं।
Hair Spa at Home: घर पर कैसे करें हेयर स्पा

ऑयलिंग और मसाज
- हेयर स्पा की शुरुआत हमेशा तेल लगाने से करनी चाहिए।
- आप अपनी पसंद का कोई भी तेल जैसे नारियल, जैतून या बादाम का तेल ले सकते हैं।
- तेल को हल्का गुनगुना करें और स्कैल्प पर 10-15 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें।
- इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बालों की जड़ें मजबूत होती हैं।

स्टीमिंग
- बालों को भाप देना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि इससे बालों के रोम छिद्र खुल जाते हैं और तेल गहराई तक जाता है।
- इसके लिए एक तौलिए को गर्म पानी में भिगोएं, उसे निचोड़ें और अपने बालों पर 10 मिनट के लिए लपेट लें।
- यह स्टेप बालों को अंदर से नमी देने में मदद करता है।

हेयर मास्क और वॉश
- आखिरी में, घर पर बना कोई भी हेयर मास्क लगाएं।
- आप दही और शहद मिलाकर मास्क तैयार कर सकते हैं।
- इसे 20 मिनट तक बालों पर लगा रहने दें और फिर किसी माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें।
- ध्यान रहे कि बाल धोने के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल जरूर करें।


Download Android App
Download iOS App




