सर्दियों में Heart Health के लिए वरदान है Pear, इसे खाने से इन 5 सस्याओं से मिलेगी राहत

Summary :

Health Benefits of Pear: नाशपाती एक बेहद स्वादिष्ट मौसमी फल है, जो हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिन बहुत से लोग इस फल का सेवन नहीं करते हैं। मगर आज हम आपको इसके कुछ ऐसे अद्भुत फायदों के बारे में बताएंगे, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इसमें विटामिन, खनिज और फाइबर जैसे गुण पाए जाते हैं। मानसून के दौरान ये फल बाजारों में आसानी से मिल जाता है। अगर रोजाना सिर्फ एक नाशपाती का सेवन करें, तो आप कई स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं। आइए जानते हैं, नाशपाती खाने के फायदों के बारे में।…

Health Benefits of Pear: नाशपाती एक बेहद स्वादिष्ट मौसमी फल है, जो हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिन बहुत से लोग इस फल का सेवन नहीं करते हैं। मगर आज हम आपको इसके कुछ ऐसे अद्भुत फायदों के बारे में बताएंगे, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इसमें विटामिन, खनिज और फाइबर जैसे गुण पाए जाते हैं। मानसून के दौरान ये फल बाजारों में आसानी से मिल जाता है। अगर रोजाना सिर्फ एक नाशपाती का सेवन करें, तो आप कई स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं। आइए जानते हैं, नाशपाती खाने के फायदों के बारे में।

Health Benefits of Pear: नाशपाती खाने के फायदे

Health Benefits of Pear
Health Benefits of Pear (Source: social media)

1. पाचन होगा मजबूत

नाशपाती में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। नाशपाती खाने से पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। माना जाता है कि बारिश के मौसम में पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। ऐसे में नाशपाती का सेवन पाचन के लिए लाभकारी होता है। इससे कब्ज जैसी समस्याओं को कम करने में मदद मिलती है।

2. हार्ट हेल्थ होगी बेहतर

नाशपाती का सेवन हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। नाशपाती में फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार होते हैं। नाशपाती दिल के लिए काफी अच्छी मानी जाती है।

Pear khane ke fayde
Pear khane ke fayde (Source: social media)

3. वजन कम करने में मददगार

अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो वजन कम करने में नाशपाती काफी मददगार है। इसमें कैलोरी कम, पानी ज्यादा और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। जिससे भूख को कंट्रोल कर वजन कम करने में मदद मिलती हैं, क्योंकि फाइबर और पानी आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। जब आपका पेट भरा होता है, तो आप अधिक खाने से बचते है और वजन कम करने में मदद मिलती है।

4. हड्डियों के लिए फायदेमंद

नाशपाती हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। नाशपाती में कैल्शियम, विटामिन K, बोरॉन और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों के लिए आवश्यक और जरूरी होते हैं। नाशपाती का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलने के साथ-साथ ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाने में मदद मिलती है।

5. शरीर रहेगा हाइड्रेट

नाशपाती में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। बारिश के मौसम में नाशपाती खाने से डिहाइड्रेशन से बचा जा सकता है और शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।

Also Read: सुबह 30 मिनट में बनाएं Healthy and Tasty मूंग दाल चीला, बच्चों को आएगा पसंद

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।