Holi Bhai Dooj 2026 Gift: रंगों का पर्व होली तो बीत गई लेकिन होली के बाद मनाई जाने वाली भाई दूज आ गई है। इस साल 5 मार्च को होली वाली भाई दूज है। भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहन भाई की लंबी उम्र के लिए तिलक करती है और भाई अपनी बहन को प्यार और आशीर्वाद के साथ कोई खास तोहफा देता है। इस दिन दिया गया छोटा सा गिफ्ट भी रिश्ते में मिठास घोल देता है।
Holi Bhai Dooj 2026 Gift: होली वाली भाई दूज पर बहन के लिए लें ये 5 गिफ्ट
1. Gold Jewellery

ज्यादातर लड़कियों को ज्वेलरी बेहद पसंद होती है। भाई दूज के मौके पर आप अपनी बहन को एक खूबसूरत पेंडेंट, ब्रेसलेट या ईयररिंग्स गिफ्ट कर सकते हैं। यह गिफ्ट हमेशा के लिए यादगार बन जाता है।
2. Skincare

अगर आपकी बहन को ब्यूटी प्रोडक्ट्स पसंद हैं तो आप एक अच्छा स्किनकेयर या मेकअप किट गिफ्ट कर सकते हैं। आजकल कई ब्रांड्स फेस्टिव गिफ्ट बॉक्स भी लॉन्च करते हैं जो इस मौके के लिए परफेक्ट होते हैं।
3. Handbags

एक स्टाइलिश हैंडबैग या पर्स भी भाई दूज के लिए शानदार गिफ्ट हो सकता है। यह रोजमर्रा के इस्तेमाल में भी आता है और आपकी बहन को आपकी याद भी दिलाता रहेगा।
Also Read: बालों की चमक और चेहरे का नूर रहेगा बरकरार! Holi के पहले और बाद में ऐसे रखें अपना ख्याल
4. Chocolates

अगर समय बहुत कम है तो एक गिफ्ट हैम्पर या चॉकलेट बॉक्स भी अच्छा ऑप्शन है। इसमें चॉकलेट, ड्राई फ्रूट्स और छोटे-छोटे गिफ्ट शामिल होते हैं।
5. Perfumes

आप अपनी बहन को उनकी पसंद को कोई परफ्यूम, बाॅडी मिस्ट तोहफे में दे सकते हैं। ये बजट में आसानी से कहीं भी मिल जाने वाले तोहफे हैं।
















