बार-बार होता है Headache? Painkiller छोड़ें और आज़माएं ये 5 असरदार Home Remedies

Home Remedies For Headache

Home Remedies For Headache: आपने बहुत से लोगों को अक्सर सिरदर्द की शिकायत करते हुए सुना होगा। सिरदर्द कभी भी हो सकता है, जो लोगों के अच्छे दिन को दर्दनाक बना सकता है। सिरदर्द का कई कारण से हो सकता है, जिनमें स्ट्रेस से लेकर माइग्रेन जैसी चीजों के नाम भी शामिल है। जरूरी नहीं हर बार सिरदर्द किसी बड़ी वजह से हो। कई बार यह इस बात का भी संकेत होता है कि आपके शरीर में पानी या नींद की कमी हो रही है। मार्केट में कई तरह की गोलियां हैं, जो सिरदर्द को तेजी से कम करने में मदद करती हैं, लेकिन इन गोलियों को ज्यादा लेने से आपके स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ता है। आज हम आपको सिरदर्द कम करने के घरेलु उपाय बताएंगे।

Home Remedies For Headache: सिरदर्द के लिए घरेलु उपाय

1. हाइड्रेट रहें

डिहाइड्रेशन सिरदर्द का एक आम कारण हो सकता है। जब भी आपको डिसकमफर्ट महसूस हो, तो एक या दो गिलास पानी जरूर पिएं। अपने मूड को रिफ्रेश करने के लिए उस पानी में नींबू या खीरे का एक टुकड़ा डालें।

2. माथे पर रखें कोल्ड कंप्रेस

माथे या गर्दन पर ठंडी सिकाई करने से उस एरिया को सुन्न करने और सूजन को कम करने में मदद मिलती है। बर्फ के टुकड़ों को मुलायम कपड़े में लपेटकर 20-30 मिनट तक धीरे-धीरे लगाएं। यह एक आसान तरीका है जो बहुत बड़ा बदलाव ला सकती है।

3. तेल मालिश

जब आपको सिरदर्द हो तो हल्के तेल से मालिश करना आपको आराम पहुंचा सकता है। पेपरमिंट या लैवेंडर तेल जैसे एसेंशियल ऑयल लगाने से चमत्कार हो सकता है। ठंडक का एहसास ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है और मसल्स में स्ट्रेस को कम करता है, जिससे यह स्ट्रेस या साइनस से होने वाले सिरदर्द को ठीक करने के लिए सबसे अच्छा तरीका बन जाता है।

4. अदरक वाली चाय और कॉफी

अदरक की चाय एक शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व है, जो सिरदर्द से तुरंत राहत देता है। अदरक के कुछ टुकड़ों के साथ चाय पीने से न केवल सिरदर्द में आराम मिलता है, बल्कि माइग्रेन के साथ होने वाली मतली भी कम होती है। कैफीन का सेवन भी आपको दर्द से तुरंत राहत दे सकती है।

5. नींद

सिरदर्द से छुटकारा पाने का सबसे अच्छा तरीका आराम करना होता हैय़। थोड़ी देर की झपकी लेना या अच्छी नींद लेना आपके शरीर को आराम देने और खुद ही ठीक होने में मदद करता है। यह स्ट्रेस को भी कम करता है और आपके दिमाग को शांत करता है।

Also Read: केमिकल वाले शैंपू को कहें अलविदा! पुराने जमाने के इन 5 प्राकृतिक तरीकों से बालों को बनाएं लंबा, घना और काला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।