Chawal Kheer Recipe in Hindi: चावल की खीर हर किसी को पसंद होती है। किसी भी त्योहार पर घर में खीर जरूर बनाई जाती है। लेकिन, बहुत से लोगों को खीर बनाना नहीं आता है पर उन्हें इसका गाढ़ा स्वाद ही पसंद है जैसे कि हलवाई बनाते हैं। दरअसल, खीर में वैसा ही टेस्ट लाने के पीछे इसे बनाने का तरीका होता है, जो असल में इसकी एक सीक्रेट रेसिपी है। दरअसल, हलवाई जैसी चावल की खीर घर पर बनाने के लिए आपको बस कुछ टिप्स को फॉलो करना है और उसी हिसाब से खीर बनाना है। तो आइए जानते हैं चावल की खीर कैसे बनाएं।
Chawal Kheer Recipe in Hindi: चावल की खीर बनाने की रेसिपी
सामग्री
- चावल
- दूध
- चिरौंजी
- कद्दूकस किया हुआ नारियल
- इलायची
- चीनी
- केसर
- घी
- पानी
चावल की खीर बनाने की विधि
- चावल की खीर बनाने के लिए पहले आपको पानी में चावल 30 मिनट भिगोकर रख देना है।
- इसके बाद थोड़ा से दूध में केसर भी भिगोकर रख दें।
- अब 30 मिनट के बाद आपको एक बर्तन में खीर बनाना है।
- इसके लिए एक बर्तन में चावल और दूध दोनों को एक साथ पकाना है।
- इस दौरान जब चावल आधा पकने लगे तो इसमें केसर वाला दूध, चिरौंजी और कद्दूकस किया हुआ नारियल मिला लें।
- सबको अच्छी तरह से पकाएं और इलायची कूटकर इसमें डाल लें।
- खीर को और पकाएं और फिर इसमें चीनी मिला लें।
- जब खीर पूरी तरह से पककर मिल जाए तो इसमें केसर मिलाएं और खीर तैयार करें।
Also Read: Navratri Special Bhog! सिर्फ 10 मिनट में घर पर तैयार करें हलवाई जैसी Delicious और Soft Coconut Barfi



Download Android App
Download iOS App




