Coconut Barfi Recipe: नवरात्रि का त्योहार बेहद खास होता है। इस दौरान लोग माता का आशीर्वाद पाने के पूरे विधि-विधान से पूजा करते हैं। नवरात्रि के समय लोग माता रानी को तरह-तरह के भोग लगाते हैं। ऐसे में अगर आप भी माता को चढ़ाने के लिए कुछ स्पेशल बनाने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपको Coconut Barfi Recipe के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। ये रेसिपी सिर्फ कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है। आइए जानते हैं, घर पर आसानी से स्पेशल इंस्टेंट नारियल बर्फी बनाने की रेसिपी के बारे में।
Coconut Barfi Recipe Ingredients: नारियल बर्फी बनाने की सामग्री

- कद्दूकस किया हुआ नारियल – 2 कप
- कंडेंस्ड मिल्क – 1 कप
- घी – 1 बड़ा चम्मच
- इलायची पाउडर – आधी छोटी चम्मच
- कटे हुए ड्राई फ्रूट्स – सजावट के लिए
Coconut Barfi Recipe in Hindi: कोकोनट बर्फी बनाने की विधि
- सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करें और इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर 2–3 मिनट तक हल्का भून लें।
- अब इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें। जब पैन से मिश्रण छोड़ने लगे, तो इसमें इलायची पाउडर मिलाएं और गैस बंद कर दें।
- अब इस मिश्रण को घी लगे ट्रे या प्लेट में डालकर सेम आकार में फैलाएं।
- इसके ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर हल्के से दबा दें। बर्फी को ठंडा होने पर अपनी पसंद के आकार में काट लें।
Also Read: शाम की चाय का स्वाद बढ़ा देंगे ये Crunchy Spinach के पकौड़े, यहां जानें Extra Crispy बनाने की Recipe



Download Android App
Download iOS App




