Soft और Glowing Skin पाने के लिए इन चीजों से बनाएं ये 3 Magical Face Scrub, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

Homemade Face Scrub Kaise Banaye

Homemade Face Scrub Kaise Banaye: गर्मियों के मौसम में हमारी स्किन काफी ज्यादा डल और डार्क होने लगती है। इसलिए लोग इस मौसम में अपनी स्किन को खूबसूरत और साफ बनाने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी बहुत ज्यादा धूप में रहते हैं, तो भागदौड़, धूल-मिट्टी और पॉल्यूशन की वजह से आपकी स्किन डार्क होने लगती है। जिससे चेहरा बेजान नजर आने लगता है। ऐसे में स्क्रब करना बहुत ज्यादा जरूरी हो जाता है। अगर आप हफ्ते में एक या दो बार चेहरे पर स्क्रब करते हैं, तो इससे आपकी त्वचा चमकदार और खूबसूरत नजर आती है। आइए जानते हैं, कौन-कौन से स्क्रब आपके लिए फायदेमंद हैं।

Homemade Face Scrub Kaise Banaye: गर्मियों के लिए बेस्ट फेस स्क्रब

1. केला, शहद और कॉफी फेस स्क्रब

diy skincare
diy skincare (Source: Social Media)

अगर आप अपने चेहरे पर केला, कॉफी और शहद से स्क्रब करते हैं, तो इससे आपकी स्किन को कई फायदे मिलते हैं। इससे कुछ दिन में आपकी स्किन बहुत ज्यादा ग्लोइंग हो जाती है। इसे बनाने के लिए पका हुआ केला, 2 चम्मच कॉफी और 1 चम्मच शहद लेकर इसे मैश कर लें, इसके बाद इसका एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करके अपने चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। इसे 15-20 मिनट के लिए रहने दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें।

2. ओट्स और दही फेस स्क्रब

exfoliation tips
exfoliation tips (Source: Social Media)

अगर आप कुछ ही दिनों में अपने चेहरे को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो ओट्स और दही फेस स्क्रब आपके बहुत काम आएगा। इसे लगाने से हमारी स्किन साफ होती है। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच ओट्स और 1 चम्मच दही लेकर मिलाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें। फिर उसे कुछ देर के लिए ऐसा ही रहने दें, थोड़ा सूख जानें के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

3. अखरोट और शहद स्क्रब

Homemade Face Scrub Kaise Banaye
Homemade Face Scrub Kaise Banaye (Source: AI)

अगर आप अपने फेस पर अखरोट और शहद स्क्रब को लगाते हैं, तो इससे आपकी स्किन कुछ ही दिनों में ग्लो करने लगती है। इसे बनाने के लिए अखरोट को रातभर के लिए दूध में भिगो दें। फिर सुबह इसे पीसकर इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और मिक्स करके अपने चेहरे पर लगाकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। थोड़ी देर बाद हल्के हांथों से चेहरे और गर्दन पर मसाज करें। फिर थोड़ी देर बाद साफ़ पानी से चेहरा धो लें।

Also Read: Summers में Dry Skin और Weight Loss के लिए Best हैं ये 4 Smoothies, यहां देखें इसे बनाने का आसान तरीका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।