Himachal Pradesh Car Accident : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है एक ब्लैक कलर की कार चलते आ रही है और खाई में गिर जाती है. वीडियो में देखा भी जा सकता है कि पहाड़ों पर पहले 2 कार अपोजिट साइड से निकलती हैं फिर सामने से एक ब्लैक कार निकलती है उसके बाद तेजी से दूसरी ब्लैक कार निकलती है. कार जैसे ही चलती आती है वैसे ही सीधे खाई में जा गिरती है.
Himachal Pradesh Car Accident: खाई में गिरी कार
यह वीडियो अपने आम में शोकिंग लग रहा है. यह कार सीधे क्यों खाई में जा गिरी इस पर कोई जानकारी अभी तक नहीं आ पाई है मगर देखने से लगता है या तो कार का ब्रेक फेल हुआ है या कार का टायर फटने से कार असंतुलित हुई है. जिस चलते कार असंतुलित होकर खाई में जा गिरी है.
📍Chintapurni, Himachal Pradesh: A car lost control on a hilly road and plunged into a deep gorge, resulting in the loss of two lives. The absence of protective barriers on such dangerous stretches raises serious safety concerns.
Hill driving demands extra caution, maintain low… pic.twitter.com/JvInfuQfsa
— Deadly Kalesh (@Deadlykalesh) April 29, 2026
Car Plunges 200 Foot Gorge: सोशल मीडिया पर कार डिजाइन पर उठ रहे सवाल

हालांकि इस घटना को लेकर कोई पुष्टि नहीं मिल पाई है. मगर इस वीडियो को पोस्ट करने वाले यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा है, “समझ नहीं आ रहा कि सब लोग तुरंत ड्राइवर को क्यों दोषी ठहरा रहे हैं। जो दिख रहा है, उससे लगता है कि अचानक धमाके के बाद एयरबैग खुल गए हैं और सनरूफ भी ऊपर उठ गई है।
ऐसी स्थिति में ड्राइवर की देखने की क्षमता तुरंत प्रभावित हो जाती है। यह किसी तकनीकी खराबी की ओर इशारा करता है जिसकी गहन जांच होनी चाहिए, न कि तुरंत ड्राइवर को दोषी ठहराने की!”
इससे पहले इस से जुडी दूसरी वीडियो भी शेयर की जा रही है. उसमें बताया जा रहा है कि इस वीडियो में बैठा शख्स ही कार चला रहा था. इस वीडियो में कार में बैठा युवा है, जो एक गाने पर रील बना रहा है. गाने में उसके आंसू भी दिखाई दे रहे हैं. लोगों का क्लेम है कि यह वीडियो और ऊपर खाई में गिरी वीडियो एक ही शख्स से जुडी हैं. हालांकि पंजाब केसरी इस बात की पुष्टि नहीं करता.
Chintpurni Temple Car Crash Video: यूजर्स ने उठाए सवाल
बता दें खाई में कार गिरने वाली वीडियो पर लोग कमेन्ट कर रहे हैं. एक्स पर डॉ. श्रद्धा कटियार नाम के यूजर का कहना है, “भारत में हर समस्या के लिए गति और चालक को ही दोषी ठहराया जाता है। लेकिन कभी भी इन बातों पर ध्यान नहीं दिया जाता: जापानी, कोरियाई और भारतीय कारों में घटिया, दोषपूर्ण और सटीक ब्रेकिंग और स्टीयरिंग नहीं होती; वहां गार्ड रेल नहीं होतीं (खराब सड़कें); गड्ढे; उचित साइनबोर्ड नहीं होते।
वहीं, सूर्या ठाकुर नाम का यूजर कह रहा है कि, “ऐसा लगता है कि कार का टायर फटा है, जिस चलते ड्राईवर सीट पर बैठा शख्स का एयरबैग ओपन हो गया जिस चलते उसकी विजिब्लिटी ख़त्म हो गई और कार खाई में जा गिरी.”
यह भी पढ़ें – पुणे की केमिकल कंपनी में क्लोरीन गैस लीक, 24 लोगों को सांस लेने में दिक्कत, इलाके में मची अफरा-तफरी


Download Android App
Download iOS App




