बाल दिवस पर पढ़ें नेहरू जी के 12 प्रेरक विचार, जो दिखाते हैं सफलता का असली मार्ग

Summary :

Jawaharlal Nehru Messages For Kids: देश में हर साल 14 नवंबर को Bal Diwas मनाया जाता है। यह दिन देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती के रूप में मनाया जाता है। बच्चों के प्रति प्रेम और स्नेह ने उन्हें चाचा नेहरू के रूप में अमर बना दिया। नेहरू जी मानते थे कि बच्चे देश की असली ताकत हैं और उन्हें सही दिशा मिले तो वे भारत का भविष्य बदल सकते हैं। सभी को चाचा नेहरू के ऐसी विचार पढ़ने जरुरी हैं, जो जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उनके विचारों में मानवता, करुणा और आध्यात्मिकता…

Jawaharlal Nehru Messages For Kids: देश में हर साल 14 नवंबर को Bal Diwas मनाया जाता है। यह दिन देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती के रूप में मनाया जाता है। बच्चों के प्रति प्रेम और स्नेह ने उन्हें चाचा नेहरू के रूप में अमर बना दिया। नेहरू जी मानते थे कि बच्चे देश की असली ताकत हैं और उन्हें सही दिशा मिले तो वे भारत का भविष्य बदल सकते हैं। सभी को चाचा नेहरू के ऐसी विचार पढ़ने जरुरी हैं, जो जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उनके विचारों में मानवता, करुणा और आध्यात्मिकता का गहरा संदेश भी छिपा है। आइए जानते हैं, चाचा नेहरू के अनमोल विचार।

Childrens Day : पहली बार बाल दिवस कब मनाया गया था?

Jawaharlal Nehru Messages For Kids
पहली बार बाल दिवस कब मनाया गया था? (Image- Social Media)

भारत में पहली बार 1956 में 20 नवंबर को बाल दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी, उस समय इसे संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित यूनिवर्सल चिल्ड्रन्स डे के रूप में मनाया जाता था। 27 मई 1964 को नेहरू जी के निधन के बाद, उनकी जयंती यानी 14 नवंबर को बाल दिवस घोषित किया गया। तब से हर साल ये दिन बच्चों को समर्पित किया जाता है।

Jawaharlal Nehru messages for Kids: जवाहर लाल नेहरू के अनमोल विचार

Jawaharlal Nehru Messages For Kids
जवाहर लाल नेहरू के अनमोल विचार (Image- Social Media)

1. शांति के बिना अन्य सभी सपने गायब हो जाते हैं और राख में मिल जाते हैं।

2. समय सबसे बड़ा शिक्षक है, बस उससे सीखने की इच्छा होनी चाहिए। सफलता उन्हें मिलती है, जो निडर होकर फैसला करते हैं और परिणामों से घबराते नहीं हैं।

3. हमारे भीतर सबसे बड़ी कमी यह होती है कि हम चीजों के बारे में बात अधिक करते हैं और काम कम करते हैं।

4. एक महान कार्य में लगन और कुशल पूर्वक काम करने पर भी, भले ही उसे तुरंत पहचान न मिले, अंत में सफल जरूर होता है।

5. असफलता तब होती है जब हम अपने आदर्शों, उद्देश्यों और सिद्धांतों को भूल जाते हैं।

6. सही शिक्षा से ही समाज की बेहतर व्यवस्था का निर्माण किया जा सकता है।

Jawaharlal Nehru Messages For Kids
जवाहर लाल नेहरू के अनमोल विचार (Image- Social Media)

7. वह व्यक्ति जिसे वो सब मिल जाता है जो वो चाहता था, वह हमेशा शांति और व्यवस्था के पक्ष में होता है।

8. आप दीवार के चित्रों को बदल कर इतिहास के तथ्यों को नहीं बदल सकते हैं।

9. लोगों की कला उनके मन का सही दर्पण है।

10. जो व्यक्ति अपने गुणों का बखान करता है, वास्तव में वो बहुत कम गुणी होता है।

11. सही शिक्षा से ही समाज की बेहतर व्यवस्था का निर्माण किया जा सकता है।

12. बच्चे आज के नहीं, बल्कि आने वाले भारत के निर्माता हैं।

यह भी पढ़ें: बाल दिवस के मौके पर सभी बच्चों को दें ये 10 प्यार भरे संदेश, उनके चेहरे पर आएगी मुस्कान

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।