Gold Mangalsutra Design: 3- 4 ग्राम गोल्ड में बनवाएं गोल्ड मंगलसूत्र, देखें लेटेस्ट डिजाइन

Gold Mangalsutra Design( Source: Social Media)

Gold Mangalsutra Design: मंगलसूत्र किसी भी महिला के लिए बेहद जरूरी है ज्वेलरी है। सनातन धर्म में मंगलसूत्र शादीशुदा का प्रतीक माना जाता है।आज के समय में मंगलसूत्र के मॉडर्न और स्टाइलिश डिजाइन के कई ऑप्शन हैं। आप इन मंगलसूत्र को रोजाना पहन सकती हैं। हम आपके लिए लाइटवेट और स्टाइलिश मंगलसूत्र के डिजाइन लेकर आए हैं। आइए देखते हैं लेटेस्ट डिजाइन।

Gold Mangalsutra Design: 3- 4 ग्राम गोल्ड में बनवाएं गोल्ड मंगलसूत्र

1. Simple Chain Mangalsutra

Gold Mangalsutra Design
Gold Mangalsutra Design( Source: Social Media)

इस डिजाइन में हल्की काली मोतियों की चेन होती है जिसके साथ एक छोटा सा स्टाइलिश पेंडेंट लगा होता है। यह डिजाइन ऑफिस गोइंग महिलाओं और रोजमर्रा के उपयोग के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इसे आप वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी आराम से पहन सकती हैं। पेंडेंट को आप अपनी पसंद के अनुसार गोल्ड, डायमंड या कुंदन में भी चुन सकती हैं।

2. Traditional Mangalsutra

Gold Mangalsutra Design( Source: Social Media)
Gold Mangalsutra Design( Source: Social Media)

अगर आप परंपरागत लुक पसंद करती हैं तो ट्रेडिशनल डिजाइन वाला मंगलसूत्र आपके लिए बेस्ट है। इसमें दो काली मोतियों की मोटी चेन होती है और बीच में हैवी गोल्ड पेंडेंट होता है। ये डिज़ाइन खास तौर पर शादी और त्योहार जैसे अवसरों के लिए उपयुक्त होता है। यह क्लासिक लुक देता है और पारंपरिक परिधानों के साथ खूब जंचता है।

3. Temple Mangalsutra

Gold Mangalsutra Design( Source: Social Media)
Gold Mangalsutra Design( Source: Social Media)

दक्षिण भारतीय ज्वेलरी से इंस्पायर्ड टेम्पल डिजाइन वाला मंगलसूत्र भी आजकल महिलाओं को खूब भा रहा है। इस डिजाइन में भगवान या देवी-देवताओं की आकृति वाले पेंडेंट होते हैं और यह पूरी तरह से ट्रेडिशनल और आध्यात्मिक लुक देता है। यह मंगलसूत्र न केवल खूबसूरत दिखता है, बल्कि इसकी धार्मिक महत्ता भी होती है। यह डिजाइन खासकर साड़ी और एथनिक वियर के साथ बहुत अच्छा लगता है।

4. Heavy Mangalsutra

Gold Mangalsutra Design( Source: Social Media)
Gold Mangalsutra Design( Source: Social Media)

अगर आपको हैवी स्टाइल वाले मंगलसूत्र पसंद हैं तो आपके लिए इस तरह के डिजाइंस बिल्कुल परफेक्ट हैं। ऐसे डिजाइंस दिखने में काफी हैवी लगते हैं पर इसकी कारीगरी काफी पतली होती है जिस वजह से इसका वजन कम रहता है।

Also Read: Gold Ring Mangalsutra Designs: सुहाग की निशानी को दे मॉडर्न ट्विस्ट, अब उंगलियों में पहनने के लिए खरीदें 4 ग्राम मंगलसूत्र रिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।