सिंपल भी और शानदार भी! देखें 10 ग्राम में Gold Necklace के Latest Designs, गिफ्टिंग के लिए हैं Perfect

Latest Gold Necklace Designs

Latest Gold Necklace Designs: मौका चाहे जो भी हो, किसी को गिफ्ट देने के लिए सोने की ज्वेलरी सबसे टॉप पर रहती है। फरवरी के साथ ही शादियों का सीजन एक बार फिर से शुरू हो चुका है। ऐसे में आपकी कोई खास भी जल्द ही दुल्हन बनने वाली होगी। अब होने वाली दुल्हन को शादी में गोल्ड देने की सोच रहे हैं तो गोल्ड चेन से बेहतर ऑप्शन हो ही नहीं सकता है। वैसे भी शादी-ब्याह जैसे अवसरों में गोल्ड गिफ्ट करना काफी शुभ माना जाता है। इससे आपके तोहफे की अहमियत भी बढ़ जाती है।

ऐसे में एक Simple Gold Necklace Design देकर आप इस मौके को और भी खास बना सकते हैं। अगर आप होने वाली ब्राइड को सिंपल और सुंदर सी गोल्ड चेन देंगे तो वो जिंदगी भर आपका यह तोहफा याद रखेंगी। गोल्ड चेन आज कल फैशन स्टेटमेंट बन गई है, बल्कि क्लास और स्टाइल का एक परफेक्ट कांबिनेशन भी बन गया है। यहां पर कुछ लेटेस्ट और ट्रेंडी 10 Grams Necklace Designs के कलेक्शन साथ Gold Necklace Images भी दिए गए हैं, जिन्हें आप चुन सकते हैं।

Latest Gold Necklace Designs: ट्रेंडी गोल्ड चेन डिजाइन्स

1. Pearl Work Gold Chain

Simple Gold Necklace Design
Simple Gold Necklace Design

मोती जड़ी गोल्ड चेन इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। महिलाएं इस तरह के डिजाइन को खासा पसंद कर रही हैं। चेन में लगे खूबसूरत मोती इसे और आकर्षक बनाते हैं। ऐसी गोल्ड चेन किसी भी महिला को जरूर भाएगी। ऐसी गोल्ड चेन किसी को गिफ्ट देने के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है।

2. Gold Chain with Stone Pendant

Latest Gold Necklace Designs
Latest Gold Necklace Designs

गोल्ड चेन के साथ आने वाला क्लासी पेंडेंट आजकल जेन-ज़ी लड़कियों का पसंदीदा जूलरी पीस बन गया है। गिफ्टिंग के लिए आप इस तरह के सिंपल, सोबर और स्टाइलिश डबल लेयर पेंडेंट चेन को चुन सकते हैं।

3. Leaf Style Gold Chain

Latest Gold Necklace Designs
Latest Gold Necklace Designs

सिंपल पत्तियों वाली इस गोल्ड चेन की डिजाइन एकदम हटकर है। ऐसी डिजाइन शायद की किसी के पास होगी। यह गिफ्ट करने के लिए एक यूनिक ऑप्शन हो सकता है।

4. Classic Rope Gold Chain

Latest Gold Necklace Designs
Latest Gold Necklace Designs

गिफ्टिंग के लिए क्लासिक रोप चेन डिजाइन भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसका पैटर्न इसकी चमक और गहराई को और निखार देता है। यह चेन थोड़ी हैवी दिखती है और ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न, दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ शानदार लगती है।

5. Gold Chain with Diamond Pendant

Latest Gold Necklace Designs
Latest Gold Necklace Designs

अगर होने वाली ब्राइड सेलिब-स्टाइल फैशन पसंद करती है, तो गोल्ड चेन के साथ डायमंड पेंडेंट एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह बेहद खूबसूरत दिखती है और इसे पहनने के बाद उन्हें किसी दूसरे नेकलेस की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

6. Gold Chain Pearl Pendant

Latest Gold Necklace Designs
Latest Gold Necklace Designs
गिफ्टिंग के लिए पर्ल पेंडेंट वाली गोल्ड चेन एक बेहद ही शानदार ऑप्शन है। व्हाइट पर्ल अपने आप में ही रिच और एलिगेंट लुक देता है, और इसके साथ गोल्ड चेन इसके पूरे लुक को प्रिमियम बनाती है। यह बेहद खूबसूरत दिखती है और इसे ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ पेयर किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।