Latest Kashmiri Bangles: ईद पर सूट-साड़ी के साथ कलाई में सजाएं ये लेटेस्ट डिजाइन कश्मीरी घुंघरू बैंगल

Latest Kashmiri Bangles( Source: Social Media)

Latest Kashmiri Bangles: फैशन की दुनिया में चीजें काफी ज्यादा आगे बढ़ गई है और ऐसे में लड़कियां हमेशा खुद को एक्टिव रखती ही हैं। अगर आप सूट-साड़ी के साथ पहनने के लिए कुछ खोज रही हैं, तो आप कश्मीरी घुंघरू बैंगल को अपनी कलाई में पहन सकती हैं। इसको पहनने के बाद हाथों की खूबसूरती कई गुना तक बढ़ जाएगी। आइए आपको एक से बढ़कर एक लेटेस्ट डिजाइन दिखाते हैं।

Latest Kashmiri Bangles: कलाई में सजाएं ये लेटेस्ट डिजाइन कश्मीरी घुंघरू बैंगल

1. Multicolor Kashmiri Bangles

Latest Kashmiri Bangles
Latest Kashmiri Bangles( Source: Social Media)

सोशल मीडिया पर लड़कियों के बीच आजकल इस तरह के कश्मीरी घुंघरू बैंगल खूब वायरल हो रहे हैं। इसको पहनकर आप किसी भी आउटफिट को खूबसूरत बना सकते हैं।

2. Minimal Kashmiri Bangles

Latest Kashmiri Bangles( Source: Social Media)
Latest Kashmiri Bangles( Source: Social Media)

डेली वियर के साथ-साथ ईद लुक में भी इस तरह का सेट अच्छा लगेगा।अगर आपको ज्यादा चूड़ियां पहनना पसंद नहीं है तो यह स्टाइल ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आपको दोनों हाथों में 2-2 कश्मीरी चूड़ियां पहननी हैं।साथ में एक पतला कड़ा या ब्रेसलेट पहन लें।यह आपके हाथों को ज्यादा भारी लुक भी नहीं देगा और दिखने में भी सुंदर लगेगा। चूड़ियों के ये डिजाइन हर किसी को पसंद आएंगे।

Also Read: Women’s Day Special Bangles Designs: 22 कैरेट सोने में बन जाएंगे ये अनोखे कंगन डिजाइन, कलाई देखकर पड़ोसनें भी करेगी आपकी तारीफ

3. Kashmiri Ghungroo Bangles

Latest Kashmiri Bangles( Source: Social Media)
Latest Kashmiri Bangles( Source: Social Media)

अगर आप कहीं जाने के लिए सूट-साड़ी के साथ में अपने हाथों की खूबसूरती को कई गुना तक बढ़ाना चाहते हैं, तो आप ये वाले कश्मीरी घुंघरू बैंगल को पहन सकती हैं। ये दिखने में भी काफी बेस्ट है।

4. Heavy Kashmiri Ghungroo Bangles

Latest Kashmiri Bangles( Source: Social Media)
Latest Kashmiri Bangles( Source: Social Media)

रॉयल लुक पसंद करने वाली महिलाओं को इस तरह का डिजाइन पसंद आएगा। इसके लिए आप एक साइड 4 से 5 कश्मीरी चूड़ियां लगा लें। यह करने के बाद आप दूसरी तरफ पतली सिंपल चूड़ियां लगाएं। इस तरह अगर आप चूड़ियां सजाएंगी, तो शरारा या लहंगे के साथ भी जचेगा।

Also Read: Latest Lac Bangles Designs: गणगौर के सोलह श्रृंगार में शामिल करें Lac Bangles के ये लेटेस्ट डिजाइंस, बढ़ जाएँगी हाथों की खूबसूरती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।