रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम का खूबसूरत प्रतीक है, और इस खास मौके पर हर कोई सबसे अलग और अट्रैक्टिव दिखना चाहता है। अगर आपने राखी के लिए साड़ी, सूट या कोई एथनिक आउटफिट तय कर लिया है, तो अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए सही ज्वेलरी चुनना बेहद जरूरी है।
अक्सर एक सही झुमका आपके पूरे एथनिक लुक में जान डाल देता है। आपको बहुत भारी या अनकम्फर्टेबल झुमके पहनने की जरूरत नहीं है, बल्कि अपने आउटफिट और स्टाइल के हिसाब से आप सही डिजाइन चुन सकती हैं। यहाँ रक्षाबंधन के लिए झुमका डिजाइंस के कुछ बेहतरीन ऑप्शन दिए गए हैं।
Pearl Jhumka

पर्ल वर्क्स कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होते। गोल्डन फिनिश और लटकते मोतियों वाले झुमके लाइट शेड के सूट या साड़ी के साथ बेहद क्लासिक और एलिगेंट लुक देते हैं।
Simple Gold Jhumka

अगर आपको हल्का और कम्फर्टेबल स्टाइल पसंद है, तो मिनी झुमकी बेस्ट ऑप्शन हैं। इन्हें आप कुर्ती, सूट या कैजुअल साड़ी किसी के साथ भी आसानी से कैरी कर सकती हैं।
Kundan Jhumka

राखी पर थोड़ा रॉयल और ट्रेडिशनल वाइब चाहिए, तो कुंदन और पर्ल का कॉम्बिनेशन चुनें। यह अनारकली सूट और हैवी साड़ियों के साथ खूब जंचता है।
Oxidized Earrings

थोड़ा इंडो-वेस्टर्न या ट्रेंडी लुक के लिए सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड झुमके परफेक्ट हैं। ये चिकनकारी सूट, कॉटन कुर्तियों और प्रिंटेड आउटफिट्स पर बहुत शानदार लगते हैं।
Kashmiri Jhumka

लंबे चेन और घुंघरू की हल्की डिटेलिंग वाले कश्मीरी झुमके बेहद आकर्षक लगते हैं। यह पारंपरिक डिजाइन सिंपल से सिंपल सूट को भी एथनिक टच दे देता है।



Download Android App
Download iOS App




