Kitchen Heat Problem in Summer: किचन की भयंकर गर्मी से बचने के उपाय, खाना बनाते समय नहीं छूटेगा पसीना, अपनाएं ये Home Tips

Summary :

Kitchen Heat Problem in Summer: जून का महीना शुरु भी नहीं हुआ है और अभी से गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। आजकल काफी ज्यादा धूप और गर्मी के कारण बाहर निकलना मुश्किल सा हो गया है। इतनी ज्यादा गर्मी होने के कारण हमारे शरीर को कई तरह की गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है। गर्मियां शुरू होते ही लोग अपने घर को ठंडा रखने के लिए तरह-तरह के जुगाड़ करते हैं। गर्मी का मौसम शुरू होते ही सबसे ज्यादा समस्या किचन में खाना बनाते समय होती है। गर्मी में घंटों किचन में समय बिताना मुश्किल…

Kitchen Heat Problem in Summer: जून का महीना शुरु भी नहीं हुआ है और अभी से गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। आजकल काफी ज्यादा धूप और गर्मी के कारण बाहर निकलना मुश्किल सा हो गया है। इतनी ज्यादा गर्मी होने के कारण हमारे शरीर को कई तरह की गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है। गर्मियां शुरू होते ही लोग अपने घर को ठंडा रखने के लिए तरह-तरह के जुगाड़ करते हैं।

गर्मी का मौसम शुरू होते ही सबसे ज्यादा समस्या किचन में खाना बनाते समय होती है। गर्मी में घंटों किचन में समय बिताना मुश्किल सा हो जाता है और खाना बनाने का मन भी नहीं करता है। अगर आपके साथ भी हर गर्मी ऐसा ही होता है, तो आज हम आपको बताएंगे, Garmi me Kitchen ko Thanda Kaise Rakhe।

Kitchen Heat Problem in Summer: गर्मी में किचन को ठंडा रखने के घरेलु उपाय

Kitchen Heat Problem in Summer
Kitchen Heat Problem in Summer (Source: social media)

1. एक्जास्ट या चिमनी

गर्मी में किचन से गर्माहट को निकालने के लिए आप उसमें एक्जास्ट फैन लगवा सकते हैं। अगर जगह कम है, तो चिमनी लगवाएं। ये किचन से धुएं को हटाने में मदद करता है। लेकिन एक्जास्ट तेजी से गर्मी को बाहर निकाल देता है।

2. सुबह कुकिंग करें

गर्मियों के मौसम में आप सुबह के समय ही खाना बना कर रख लें, क्योंकि 11 बजे के बाद खाना बनाने से किचन में गर्मी और ज्यादा बढ़ जाती है। सुबह के समय मौसम बहुत ज्यादा गर्म नहीं होता है। ऐसा करने से आप भयंकर गर्मी से बच पाएंगे और आपका किचन भी ठंडा रहेगा।

garmi me kitchen ko thanda kaise rakhe
garmi me kitchen ko thanda kaise rakhe (Source: social media)

3. खाना ढंककर पकाएं

गर्मी के मौसम में जब भी खाना पकाएं, तो उसे ढंककर ही पकाएं। क्योंकि खाने से निकलने वाली भाप किचन में ह्यूमिड क्रिएट करती है और इससे गर्माहट काफी ज्यादा तेजी से फैलने लगती है। जिससे किचन आग की तरह तपने लगता है।

4. रसोई ठंडा रखने का तरीका

गर्मी के दिनों में आप गैस की जगह इंडक्शन का इस्तेमाल करें। इससे आप भाप से बच पाएंगे और गर्मी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। गैस से बहुत ज्यादा हीट निकलती है, जिसके कारण किचन में तापमान बढ़ने लगता है और गर्मी पूरे घर में फैल जाती है। ऐसे में रसोई को ठंडा बनाए रखने के लिए आप इंडक्शन, एयर फ्रायर या ओटीजी जैसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

summer kitchen hacks for women
summer kitchen hacks for women (Source: social media)

5. कूलर या छोटा टेबल फैन लगाएं

इस मौसम में आप अपने किचन को ठंडा रखने के लिए कूलर या छोटा टेबल फैन लगा सकते हैं। इससे किचन की गर्मी बाहर निकल जाएगी और किचन ठंडा रहेगा। काउन्टर की तरफ फेस करता हुआ टेबल फैन रख सकते हैं। ये रसोई की गर्मी को काफी हद तक कम करने में मदद करता है।

 

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।