Mothers Day Card Ideas: इस Mothers Day मां को कराएं Special Feel, पुरानी चीजों से मिनटों में तैयार करें ये 5 Beautiful और Emotional Cards

Summary :

Mothers Day Card Ideas: हर साल मई के दूसरे संडे को मदर्स डे मनाया जाता है। ये दिन सभी की मां के लिए बेहद खास होता है। ऐसे में बच्चे अपनी मां तरह-तरह के गिफ्ट और सरप्राइज देते हैं। दुनिया में सिर्फ मां ही ऐसी होती है, जो हमें बिना किसी मतलब के प्यार करती है। मां शब्द सिर्फ एक शब्द नहीं बल्कि हर किसी के लिए एक अहसास होता है। यही एक दिन ऐसा होता है जब आप अपनी मां के लिए अपना प्यार बयां कर पाते हैं। वैसे तो बाजार में ढेरों गिफ्ट्स मिलते हैं, लेकिन हाथ से…

Mothers Day Card Ideas: हर साल मई के दूसरे संडे को मदर्स डे मनाया जाता है। ये दिन सभी की मां के लिए बेहद खास होता है। ऐसे में बच्चे अपनी मां तरह-तरह के गिफ्ट और सरप्राइज देते हैं। दुनिया में सिर्फ मां ही ऐसी होती है, जो हमें बिना किसी मतलब के प्यार करती है। मां शब्द सिर्फ एक शब्द नहीं बल्कि हर किसी के लिए एक अहसास होता है। यही एक दिन ऐसा होता है जब आप अपनी मां के लिए अपना प्यार बयां कर पाते हैं। वैसे तो बाजार में ढेरों गिफ्ट्स मिलते हैं, लेकिन हाथ से बने कार्ड की बात ही कुछ और होती है।

घर पर बने कार्ड्स न केवल आपकी क्रिएशन को दिखाते हैं, बल्कि इनमें आपकी मां के लिए खास भावनाएं भी छुपी होती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे स्पेशल कार्ड्स के बारे में बताएंगे, जिसे आप अपनी मां के लिए घर पर बना सकते हैं, यहां दिए गए कैन-से DIY कार्ड आइडियाज आपकी मदद करेंगे।

Mothers Day Card Ideas: मदर्स डे पर बनाएं ये स्पेशल कार्ड्स

1. हैंडप्रिंट ‘फ्लावर पॉट’ कार्ड

handmade card for mom
handmade card for mom (Source: social media)

इस मदर्स डे आप अपनी मां को फ्लावर पॉट कार्ड बना कर दे सकते हैं। ये कार्ड आप दोनों के रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत बनाता है। खास बात तो ये है कि इसे बनाने में बहुत ज्यादा समय भी नहीं लगता है। इसे बनाने के लिए आप एक मोटे कागज को कार्ड की तरह मोड़ लें। इसके बाद अपने हाथ पर कलर लगाकर कार्ड के सामने वाले हिस्से पर छाप दें। इसे छापने के बाद उस पर आपकी उंगलियों से फूलों की डंठल बन जाएगी। जिसके बाद आप उनके ऊपर से कागज के फूल बनाकर चिपका सकते हैं। उसके नीचे आप एक नोट भी लिख सकते हैं। जैसे- “मुझे बड़ा करने में मदद करने के लिए धन्यवाद।”

2. ‘पॉप-अप’ हार्ट कार्ड

card messages, diy greeting
card messages, diy greeting (Source: social media)

पॉप-अप’ हार्ट कार्ड बनाना बेहद आसान होता है। अगर आप मदर्स डे के खास मौके पर अपनी मां को ये कार्ड देते हैं, तो आपका रिश्ता और भी खास होता है। जब इसे आप अपनी मां को देंगे, तो उनके चेहरे पर एक अलग सी स्माइल आएगी। जब इसे आपकी मां खोलकर देखेंगी तो आपका दिल गार्डन-गार्डन हो जाएगा। इसे बनाने के लिए कार्ड के अंदर वाले हिस्से में दो छोटे-छोटे कट लगाएं और कागज से बने दिल को उस पर चिपकाएं। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि कार्ड खोलने पर वह बाहर की तरफ उभरा होना चाहिए।

3. ‘टी-बैग’ स्पेशल कार्ड

Mothers Day Card Ideas
Mothers Day Card Ideas (Source: social media)

आप अपनी मां को टी-बैग स्पेशल कार्ड भी बना कर दे सकते हैं। खास करके अगर आपकी मां को चाय या कॉफी पीना पसंद है, तो ये उनके लिए परफेक्ट है। इसे बनाने के लिए कार्ड के सामने वाले हिस्से पर एक छोटा सा कागज का कप बनाकर चिपका दें या उसके अंदर उनका पसंदीदा ‘टी-बैग’ रख दें। आप कार्ड पर अपना पसंदीदा नोट भी लिख सकते हैं। जैसे-“मम्मी, आप बिल्कुल चाय की तरह हैं, जो मेरी हर थकान को मिटा देती हैं।”

4. पुराने फोटो वाला यादों का कार्ड

card messages, diy greeting
card messages, diy greeting (Source: social media)

हर फैमिली को ये जरूर पसंद होता है कि उनके घर में उनके परिवार की बड़ी-बड़ी तस्वीरें लगी हों। क्योंकि तस्वीरें हमारे रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत बनाती हैं। इसे बनाने के लिए एक सादे कार्ड पर अपनी और अपनी मां की एक प्यारी सी पुरानी फोटो लगा दें। खास करके वो फोटो जो उन्हें बेहद पसंद हो और इसके बाद उसके किनारे-किनारे पर कलरफुल स्केच पेन या ग्लिटर से सजावट कर लें। फोटो के नीचे अपना पसंदीदा संदेश भी लिख सकते हैं।

5. ‘बटन और रिबन’ आर्ट कार्ड

Mothers Day Card Ideas
Mothers Day Card Ideas (Source: social media)

सभी की मां को पूरे दिन कुछ न कुछ करने की आदत होती है। इसलिए वो कभी भी शांति से नहीं बैठती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस मदर्स डे अपनी मां का दिल जीतना चाहते हैं, तो उनके लिए कुछ यूनिक और स्पेशल कार्ड बना कर दे सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप पुराने बटन या रंगीन रिबन से एक क्लासी कार्ड बना सकते हैं। कार्ड पर बटनों का इस्तेमाल करके फूल या गुब्बारे बनाएं। रिबन से एक छोटा सा बो बनाकर कोने में चिपका दें। यह दिखने में बहुत ही सुंदर और यूनिक लगता है, जो आपकी मां को बेहद पसंद आएगा।

Also Read: Red Flags in Relationship Hindi: रिश्ते में नहीं रही अब पहले जैसी बात, ये 6 Signs बताते हैं आपका Partner बन चुका है Red Flags

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।