Red Flags in Relationship Hindi: दुनिया में हर रिश्ते प्यार और लगाव से जुड़े होते हैं। अगर रिश्तों में प्यार ही न रहे तो उसकी नीव कमजोर हो जाती है। जिसके बाद उनमें दरारे आने लगती हैं। ऐसे में अगर हम बात करें रेलशनशिप कि तो सभी पार्टनर्स का काम होता है कि वो अपने पार्टनर की फीलिंग्स और इम्पोर्टेंस को समझे। जब किसी रिश्ते की शुरुआत होती है, तो उसको मजबूत बनाने के लिए दोनों तरफ से एफ्फोर्ट्स डाले जाते हैं। लेकिन जैसे ही कुछ समय बीतता है उसके साथ ही अगर आपका पार्टनर बदलने लगे, तो हो सकता है कि वह आपसे दूरी बनाने के बारे में सोच रहा हो।
अगर आपको उसके बात करने के तरीके में बदलाव नजर आ रहा हो, तो इसका मतलब आपका पार्टनर अब आपसे प्यार नहीं करता है। क्योंकि प्यार, सम्मान और भरोसे की नींव पर हर रिश्ता टिका होता है। आइए जानते हैं Toxic Relationship Signs Hindi के बारे में।
Red Flags in Relationship Hindi: ये संकेत बताते हैं रिश्ता हो गया है टॉक्सिक

1. कंट्रोलिंग नेचर
अगर आपका पार्टनर हर बात पर आपको रोकता-टोकता है, जैसे—”वहां मत जाओ,” “उससे बात मत करो,” या “ऐसे कपड़े मत पहनो,” तो इसे प्यार नहीं, कंट्रोल करना बोलते हैं। किसी भी रिश्ते को जीवनभर चलाने के लिए आपको हमेशा अपने पार्टनर को फ्रीडम देना चाहिए, ताकि आपका रिश्ता और भी मजबूत हो जाए।
2. हर बात पर शक करना
किसी भी रिश्ते को चलाने के उसमें भरोसा होना सबसे जरूरी होती है, क्योंकि भरोसा हर रिश्ते की नींव होता है। अगर आपका भी पार्टनर बिना किसी वजह के आप पर शक करता है और आपका फोन चेक करता है या फिर आपको रोकता-टोकता है। यही वजह है कि आप दोनों के रिश्ते में दरार आने लगती है। अगर वो डेली ऐसा करने लगा है, तो इसका मतलब वो आपके ऊपर भरोसा नहीं करता है।

3. आपकी खुशियों में खुश न होना
जब दो लोग एक रिश्ते में होते हैं, तो दोनों का फर्ज होता है कि वो एक दूसरे को समझे और उनकी खुशियों में खुश हों। लेकिन अगर आपका पार्टनर आपकी ख़ुशी देखकर खुश नहीं होता है, तो इसका मतलब की उसे आपकी तरक्की और कामयाबी से ख़ुशी नहीं होती है। रेड फ्लैग वाले लोगों की ये निशानी होती है कि वो किसी भी की भी खुशी नहीं देख सकते हैं।
4. बात-बात पर नीचा दिखाना
अगर आपका पार्टनर भी सबसे सामने आपकी बेजत्ती करता है या नीचा दिखाने की कोशिश करता है, तो इसका मतलब है कि वो इस रिश्ते से खुश नहीं है और आपसे पीछा छुड़ाना चाहता है। प्यार में दोनों की तरफ से मजाक चलता है, लेकिन अगर आपका पार्टनर अकेले में भी आपको नीचा दिखाता है या आपकी कमियां गिनाता रहता है, तो इससे आपका सेल्फ-कॉन्फिडेंस खत्म हो सकता है। ये रेड फ्लैग की सबसे बड़ी निशानी है।

5. खुद की गलती न मानना
जब आपका पार्टनर आपसे दूरी बनाना चाहता है, तो वो आप में कमियां निकालने लगता है। यही नहीं वो बात-बात पर आपको ही गलत ठहराता है। इसमें पार्टनर गलती खुद करता है, लेकिन ऐसी बातें करता है कि उसमें आप गलत दिखाई देने लगें। वह आपको ऐसा महसूस करा देगा जैसे आप ‘ओवर-रिएक्ट’ कर रहे हैं या आप ‘पागल’ हैं।
6. अपनों से दूरी
जो इंसान आपसे सच में प्यार करता है, वो आपके ऊपर आंख बंद करके भरोसा भी करता है। ऐसे में अगर आपका भी पार्टनर आपके करीबियों से दूर करने की कोशिश करता है, तो ये भी एक रेड फ्लैग की निशानी है। सच्चा पार्टनर आपके रिश्तों की इज्जत करता है और उन्हें कभी भी अपने परिवार और दोस्तों से दूर नहीं करता है।


Download Android App
Download iOS App




