Mothers Day Gift Ideas: मां के बिना घर, घर नहीं लगता है। हमारे बचपन से ही मां क्या कुछ नहीं करती, अपने हिस्से की सारी खुशियां हमारी झोली में डाल देती हैं। उस मां के लिए तो जीवन का हर एक दिन ही लिख देना चाहिए। जब बच्चे बड़े हो जाते हैं तो अपने जीवन में इतना व्यस्त हो जाते हैं कि कई बार मां के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है। लेकिन साल में एक ऐसा दिन भी आता है, जो सभी माताओं को समर्पित होता है। जी हां, हर साल मई के दूसरे संडे को मदर्स डे के रूप में बनाया जाता है। इस साल मदर्स डे 11 मई 2026 को है। इस दिन बच्चे अपनी मां को स्पेशल फील कराने के लिए उन्हें गिफ्ट्स देते हैं। अगर आप भी Mother’s Day 2026 पर अपनी मम्मी को खास तोहफा देना चाहते हैं, तो यहां पर Unique Gift Ideas Mother बताए गए हैं, जो आप दे सकते हैं।
Mothers Day Gift Ideas: मां को दें ये 5 खास तोहफे
1. Personalized Gifts and Cards
Mothers Day Gift Ideas (Source: Social Media)
मां के लिए तोहफे की कीमत मायने नहीं लगती, जो मायने लगती है वो है आपका प्यार और भावना। मदर्स डे पर अपनी मां को कस्टमाइज्ड ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं, जिनमें उनके नाम के पहले अक्षर वाला लॉकेट होय़ आप अपने दोनों की खूबसूरत तस्वीरों से बना एक कोलाज या डिजिटल फोटो फ्रेम भी दे सकते हैं। अपने हाथों से लिखा एक प्यारा सा लेटर भी उनके लिए किसी भी महंगे तोहफे से कम नहीं होगा, ये Best Gifts for Mom में से एक है।
2. Self-Care and Wellness Items
Mothers Day Gift Ideas (Source: Social Media)
सबकी देखभाल में मां अक्सर अपनी सेहत भूल जाती हैं। उन्हें सुकून के कुछ पल गिफ्ट करें। इस मदर्स डे पर उन्हें स्पा वाउचर गिफ्ट करें, जिसमें एक दिन का फुल बॉडी मसाज या फेशियल सेशन हो। आप स्किनकेयर हैंपर भी दे सकते हैं। उम्र के साथ पैरों में थकान आम है, एक अच्छी क्वालिटी का फुट मसाजर गिफ्ट करें ये उन्हें रोज राहत देगा।
3. Gadgets
Mothers Day Gift Ideas (Source: Social Media)
अगर आपकी मां को नई चीजें सीखना पसंद है, तो ये गैजेट्स उनके काम आएंगे। उन्हें स्मार्ट वॉच गिफ्ट करें, ये उनकी सेहत, स्टेप्स और नींद को ट्रैक करेगा। अगर उन्हें पढ़ने का शौक है, तो उन्हें किंडल गिफ्ट कर सकते हैं। भजन सुनने, रिमाइंडर सेट करने या रेसिपी पूछने के लिए अपनी मां को Alexa स्मार्ट स्पीकर भी दे सकते हैं।
4. Home and Garden Decor Items
Mothers Day Gift Ideas (Source: Social Media)
मदर्स डे पर आप अपनी मां को पीस लिली या स्नेक प्लांट जैसे इंडोर प्लांट्स भी गिफ्ट कर सकते हैं। आप उन्हें एक प्यारा सा ड्रीम कैचर भी दे सकते हैं। इसके अलावा घर के बाहर उनके नाम की एक सुंदर नेमप्लेट भी उन्हें खूब पसंद आएगा।
5. Quality Time
Mother’s Day 2026 (AI Generated)
चीजों से ज्यादा यादें मायने रखती हैं। इसलिए इस मदर्स डे अपनी मां के लिए समय निकालें। उनके साथ समय बिताएं। मां के लिए सरप्राइज डिनर प्लान करें, उनके साथ उनकी पसंदीदा रेस्टोरेंट जाएं और वहां उनका फेवरेट खाना ऑर्डर करें। अगर उन्हें घर का खाना पसंद है, तो उन्हें अपने हाथों से बना खाना खिलाकर सरप्राइज दें। अगर हो सके तो एक वीकेंड ट्रीप भी प्लान कर सकते हैं।