Pair Mein Dard Hona Kya Hota Hai: लोग पैरों के दर्द को समान्य मानकर, उसे नजरअंदाज कर देते हैं। कई बार पैरों का दर्द थकान, कमजोरी या ज्यादा काम की वजह से हो सकता है। कभी कभार तो ये नॉर्मल बात है, लेकिन अगर ये Foot Pain Issues रोजाना रहते हैं, तो ये किसी गंभीर बीमारी का लक्षण भी हो सकता है। इसलिए इसकी पीछे की वजह जानना जरूरी हो जाता है। कई लोगों को तो रात में इतना तेज दर्द होता है कि उनकी नींद तक खुल जाती है। आप अकेले नहीं हैं, लाखों लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। यहां पर इसके पीछे के कुछ मुख्य कारण दिए गए हैं।
Pair Mein Dard Hona Kya Hota Hai: पैरों में दर्द के मुख्य कारण
Pair Mein Dard Hona Kya Hota Hai (Freepik)
1. नसों पर दबाव: टखने या कूल्हे के पास की नसों पर दबाव पड़ने से पैरों में तेज दर्द हो सकता है। रात के समय यह दबाव और दर्द ज्यादा परेशान करता है।
2. गर्भावस्था: प्रेगनेंसी के दौरान शरीर में कैल्शियम का इस्तेमाल बदल जाता है। कैल्शियम की कमी या इसके स्तर में बदलाव से पैरों में ऐंठन और दर्द होने लगता है।
3. पैरों की बनावट: कुछ लोगों के पैरों के तलवे या तो बिल्कुल सपाट होते हैं या बहुत ज्यादा मुड़े हुए होते हैं। बनावट में इस कमी की वजह से भी रात में पैरों में दर्द रहता है।
4. डायबिटीज: अगर शरीर में शुगर लेवल हमेशा ज्यादा रहे, तो यह पैरों की नसों को नुकसान पहुंचाता है। इससे पैरों में ऐसा दर्द शुरू होता है जो वक्त के साथ बढ़ता ही जाता है।
5. बैठने का गलत तरीका: गलत तरीके से बैठना, आरामदायक जूते न पहनना या बहुत ज्यादा देर खड़े रहना भी दर्द की वजह है। हालांकि, यह दर्द आराम करने या सिकाई से ठीक हो जाता है।
Pair Mein Dard Hona Kya Hota Hai (Freepik)
6. नसों की सूजन: कई बार पैरों की उंगलियों की नसों के पास सूजन आ जाती है। इससे पैर में जलन और चुभन वाला तेज दर्द होता है। चलते समय या पैर पर वजन डालने पर यह दर्द और बढ़ सकता है।
7. फाइब्रोमायल्गिया: यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें पूरे शरीर और पैरों में लंबे समय तक तेज दर्द रहता है। रात के समय शरीर में दर्द रोकने वाले हार्मोन्स कम हो जाते हैं, जिससे यह दर्द और ज्यादा महसूस होता है।
8. एड़ी का खिंचाव: हमारे पैर के पंजे से एड़ी तक एक टिश्य होता है। जब इस पर ज्यादा दबाव पड़ता है, तो एड़ी में सूजन और दर्द होने लगता है। ज्यादा देर खड़े रहने या मोटापे के कारण यह समस्या बढ़ जाती है, जो अक्सर सुबह के समय ज्यादा महसूस होती है।
Foot Pain Remedies: दर्द दूर करने के आसान घरेलू उपाय
Pair Mein Dard Hona Kya Hota Hai (Freepik)
स्ट्रेचिंग करें: पैरों की उंगलियों और एड़ियों को धीरे-धीरे ऊपर-नीचे स्ट्रेच करने से मांसपेशियों को आराम मिलता है।
मालिश: किसी भी तेल से पैरों की मालिश करने से नसों का तनाव कम होता है और मांसपेशियों को सुकून मिलता है।
खूब पानी पिएं: दिन भर पर्याप्त पानी पीने से मांसपेशियों में खिंचाव नहीं होता और शरीर में खून का बहाव सही रहता है।
हल्की कसरत: दिन भर बैठे रहने से भी पैर दुखते हैं। हल्की सैर या व्यायाम करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और दर्द कम होता है।
बर्फ की सिकाई: ज्यादा दर्द होने पर बर्फ को किसी कपड़े या बैग में रखकर सिकाई करें। इससे सूजन और दर्द में तुरंत राहत मिलती है।
अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। यह पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी उपचार या आहार में बदलाव करने से पहले कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।