Periods Mein Kya Khana Chahiye: महिलाओं को हर महीने पीरियड्स का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स हर महिला के लिए अलग-अलग तरह के अनुभव लेकर आते हैं। इस दौरान हमारा शरीर बेहद थका हुआ और कमजोर महसूस करने लगता है। जिसकी वजह से हमें चिड़चिड़ापन महसूस होने लगता है। पीरियड्स के दौरान क्रैम्प्स कमर दर्द और मूड स्विंग्स जैसी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन दिनों सिर्फ मीठा या जंक फूड खाने का मन करता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इन चीज़ों का सेवन करने से इसका सीधा असर पीरियड्स के दर्द और हार्मोन्स पर पड़ता है।
जब शरीर से ब्लड लॉस हो रहा होता है, तो उसे ऐसे फूड्स की जरूरत होती है, जो दर्द कम करने और शरीर में कमजोरी को खत्म करने में मदद करे। ऐसे में आज हम आपको What to Eat in Periods के बारे में बताएंगे, जिसके सेवन से आप पीरियड्स में राहत पा सकते हैं।
Periods Mein Kya Khana Chahiye: पीरियड्स में इन चीज़ों का करें सेवन
1. आयरन से भरपूर आहार

पीरियड्स के दौरान आपके शरीर में तेजी से खून की कमी होती है, इसलिए इस दौरान खून की कमी को पूरा करने के लिए आयरन से भरपूर चीज़ों का ही सेवन करना चाहिए, जो आपके शरीर में ब्लड को बढ़ाने में मदद करेंगी। पीरियड्स में आप पालक, मेथी, दालें और बीन्स आदि का सेवन कर सकते हैं।
2. फल और हाइड्रेशन

अगर आपके पीरियड्स चल रहे हैं, तो आप इस दौरान हाइड्रेटेड रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा एनर्जी ड्रिंक्स और फलों का सेवन करें। ये आपको सिरदर्द और ब्लोटिंग जैसी समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है। एक दिन में कम से कम 2-3 लीटर पानी ज़रूर पिएं। इस समय आप संतरा और नींबू जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन सी और आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो थकान को दूर करता है।
3. डार्क चॉकलेट

चॉकलेट खाना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन अगर आपको भी पीरियड्स के दौरान मीठा खाने की इच्छा होती है, तो आप डार्क चॉकलेट का सेवन कर सकते हैंऑ। ये हेल्थ को नुकसान भी नहीं पहुंचाता है। साथ ही क्रेविंग को भी कंट्रोल में रखता है। डार्क चॉकलेट में मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो मूड को बेहतर बनाने और मांसपेशियों को आराम देने में मदद करता है।
4. दही और दूध

दही और दूध का सेवन आप किसी भी मौसम में कर सकते हैं, क्योंकि इन दोनों चीज़ों को कैल्शियम से भरपूर माना जाता है। इसका सेवन आप पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए भी कर सकते हैं। दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन तंत्र को ठीक रखते हैं और इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं।
5. अदरक और अजवाइन

अदरक और अजवाइन को किसी औषधि से कम नहीं माना जाता है। सर्दी-जुकाम से लेकर पेट दर्द में राहत दिलाने के लिए अदरक की चाय या गुनगुने पानी के साथ अजवाइन का सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। अदरक में के सेवन से सूजन, दर्द को कम करने में मदद मिलती है।
किन चीजों का सेवन न करें
इस दौरान बहुत ज्यादा नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे शरीर में पानी जमा हो जाता है जो ब्लोटिंग का कारण बनता है।
अगर आप भी बहुत ज्यादा कॉफी या चाय का सेवन करते हैं, तो इससे बेचैनी और पेट की समस्या हो सकती है।
पीरियड्स के दौरान मसालेदार और तला-भुना खाना खाने से बचना चाहिए। ये पाचन को बिगाड़ सकता है और गैस की समस्या पैदा कर सकता है।
पीरियड्स में आप सादा खाना और प्रोटीन से भरपूर चीज़ों का ही सेवन करें।
इस दौरान आपको बहुत ज्यादा काम नहीं करना चाहिए। इस समय आराम करना बेहद ज़रूरी होता है।























