Potatoes Side Effects: आज से ही छोड़ें आलू, महीने भर में दिखेगा अंतर

आज से ही छोड़ें आलू, महीने भर में दिखेगा अंतर

Potatoes Side Effects

Potatoes Side Effects: आलू हमारे घरों में बनने वाले खाना में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली सब्जी है। हर उम्र में लोग आलू को खाना पसंद करते हैं। आलू से सिर्फ सब्जी ही नहीं कई दूसरी डिशेज बी बनाई जाती हैं। आलू सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। लेकिन अधिक आलू का सेवन भी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है।

Highlights

  • सेहत के लिए फायदेमंद होता है आलू
  • अधिक सेवन से हो सकते है नुकसान
  • 1 महीने आलू के परहेज से होगा अंतर

1 महीने आलू छोड़ने से होते हैं यह फायदे

आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है। हमारे किचन में आलू की खास जगह होती है। आलू से कई चीजें बनाई जाती है। बहुत से लोग आलू को पसंद करते हैं। इसके कई फायदे भी हैं। हालांकि, आलू खाने से कई नुकसान (Potatoes Side Effects) भी हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर हम सिर्फ एक महीने के लिए आलू खाना छोड़ दें तो शरीर में कई जबरदस्त बदलाव आ जाएंगे। इससे सेहत अच्छी हो जाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं आलू न खाने से क्या-क्या फायदे होंगे।

patato2

 आलू न खाने से क्या-क्या फायदे होंगे

अगर आप आलू का सेवन नहीं करते हैं तो इससे कई फायदे देखने को मिल सकते हैं। जानें इसके फायदे..

वजन कंट्रोल होगा

आलू में जबरदस्त एनर्जी पाई जाती है। इससे शरीर को अच्छी मात्रा में कैलोरी मिलती है। आलू बनाने में आमतौर पर ज्यादा तेल का उपयोग किया जाता है। ऐसे में अगर आलू खाना सिर्फ एक महीने के लिए ही छोड़ दिया जाए तो वजन कंट्रोल हो सकता है।

patato8

ब्लड शुगर होगा कंट्रोल

आलू का स्टार्च ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है। इसलिए जब हम इसे खाना छोड़ देते हैं, तो ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। डायबिटीज मरीजों को आलू के सेवन से बचना चाहिए. इससे उन्हें कई फायदे हो सकते हैं।

patato6

हाई बीपी और हार्ट डिजीज का खतरा

आलू से बने प्रॉसेस्ड फूड, चिप्स और फ्रेंच फ्राइज़ में अक्सर नकम यानी सोडियम ज्यादा डाला जाता है, जिसके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीद का जोखिम रहता है। इसलिए आलू न खाने से इन गंभीर समस्याओं से बच सकते हैं।

patato7

आलू की बजाय दूसरे पोषक तत्व अपनाएं

patato3

आलू में विटामिन सी और विटामिन बी6 के साथ पोटैशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. अगर आप आलू खाना छोड़ना चाहते हैं तो इसकी जगह शकरकंद को अपने आहार का हिस्सा बना सकते हैं. आप चाहें तो फूलगोभी, शलजम या केले का सेवन भी कर सकते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।