Rich Foods for Vitamin D: विटामिन डी हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। अगर हमारे शरीर में इसकी कमी हो जाती है, तो हमारी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसलिए हमें अपनी रोजाना की डाइट में विटामिन डी लेना बेहद ज़रूरी होता है। विटामिन डी न सिर्फ हड्डियों को मजबूत बनाता है, बल्कि इम्यून सिस्टम को भी सही से काम करने में मदद करता है।
अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी होती है, तो कमजोरी, थकान और हड्डियों में दर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए लोग इसकी कमी दूर करने के लिए सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं। लेकिन अगर आप कुछ हेल्दी फूड्स को अपने रोजाना के नाश्ते में शामिल करते हैं, तो इससे विटामिन डी की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है।
Rich Foods for Vitamin D: विटामिन डी की कमी के लिए रिच फूड्स

1. ऑरेंज जूस
ऑरेंज जूस को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ऑरेंज में विटामिन डी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसलिए अगर आप रोजाना नाश्ते में इसे शामिल करते हैं, तो इससे आपके दिन की अच्छी शुरुआत होती है। जिससे आपके शरीर से विटामिन डी की कमी दूर हो जाती है।
2. दही
दही का सेवन सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है। अगर आप रोजाना अपने नाश्ते में फल या नट्स के साथ दही का सेवन करते हैं, तो आपके शरीर को जरूरी विटामिन डी मिलेगा और आपकी पाचन क्रिया भी बेहतर रहेगी।
3. अंडा

गर्मियों में लोग अंडे का सेवन कम करने लगते हैं, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। अंडा विटामिन डी का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। अगर आप रोजाना एक उबला हुआ या अंडे का ऑमलेट खाते हैं, तो इससे आपके शरीर में विटामिन डी लेवल काफी सुधर जाता है। अंडे में प्रोटीन की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो नाश्ते में शामिल करने के लिए इसे एक अच्छा ऑप्शन है।
4. मशरूम
मशरूम को विटामिन डी का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। अगर मशरूम को धूप में सुखाया गया हो, तो इसमें विटामिन डी की मात्रा और ज्यादा बढ़ जाता है। अगर आप इसे रोजाना नाश्ते में सलाद या सूप के रूप में खाते हैं, तो आपको शरीर को कई फायदे मिलते हैं।
5. दूध और अनाज
दूध और अनाज हमारे शरीर के लिए सबसे ज्यादा जरूरी पोषक तत्व है। इसमें विटामिन डी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। अगर आप रोजाना दूध का सेवन करते हैं, तो आपके शरीर में विटामिन डी की कमी नहीं होगी। अनाज हमारे शरीर में विटामिन के साथ-साथ हड्डियों को भी मजबूत बनाने में मदद करता है।
Also Read: गर्मियों में लू और Dehydration से बचने के लिए आज से ही अपनी Diet में शामिल करें ये 4 Superfoods
















