Sarson Ka Saag Recipe: सर्दियों में घर पर बनाएं Punjabi Style सरसों का साग, मक्के की रोटी के साथ बढ़ेगा स्वाद

सर्दियों में घर पर बनाएं Punjabi Style सरसों का साग, मक्के की रोटी के साथ बढ़ेगा स्वाद

Sarson ka Saag Recipe

Sarson ka Saag Recipe: सर्दियों का मौसस आते ही लोग घर में अलग-अलग तरह के डिश की फरमाइश करते हैं। इस मौसम में खाने के कई सारे ऑप्शन होते हैं। खासकर यह सीजन हरी पत्तेदार सब्जियों के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। सर्दी में मेथी, पालक, जैसी कई पत्तेदार सब्जियां मिलती हैं, जो सेहत के साथ-साथ स्वाद में भी बेहतरीन होती हैं। आज हम आपको बताएंगे, पंजाबी डिश सरसों के साग की रेसिपी के बारे में, जो पूरे देश में बड़े चाव से खाई जाती है। मक्के की रोटी के साथ सरसों के साग का स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है।

Sarson ka Saag Recipe: घर पर ऐसे बनाएं सरसों का साग 

  • सरसों का साग – 500 ग्राम
  • पालक- 250 ग्राम
  • बथुआ – 150 ग्राम (वैकल्पिक)
  • मेथी के पत्ते- 50 ग्राम (वैकल्पिक)
  • प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • टमाटर- 2 (बारीक कटे या प्यूरी किए)
  • लहसुन की कलियां – 5-6 (बारीक कटी)
  • अदरक – 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरी मिर्च- 2-3 (कटी हुई)
  • मक्के का आटा – 2 बड़े चम्मच (गाढ़ा करने के लिए)
  • मक्खन या घी – 2-3 बड़े चम्मच
  • नमक स्वाद अनुसार
  • पानी – आवश्यकतानुसार
Sarson ka Saag Recipe
Sarson ka Saag Recipe (Source: punjab kesari file)

ऐसे लगाएं तड़का

  • घी या मक्खन – 1 बड़ा चम्मच
  • लहसुन की कलियां – 3-4 (कटी हुई)
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच

Sarson Saag Recipe: सरसों का साग बनाने के लिए क्या करें

Sarson Saag Recipe
Sarson Saag Recipe (Source: social media)
  1. सबसे पहले सरसों का साग, पालक, बथुआ और मेथी को अच्छी तरह धोकर मोटा-मोटा काट लें और एक बड़े बर्तन में थोड़े से पानी, नमक और हरी मिर्च के साथ उबाल लें। ढककर नरम होने तक 20-25 मिनट तक पकाएं।
  2. ठंडा होने पर, पके हुए साग को हैंड ब्लेंडर या लकड़ी के मैशर का इस्तेमाल करके एक मोटे पेस्ट जैसा बना लें।
  3. अब एक पैन में घी या मक्खन गर्म करें। फिर बारीक कटा हुआ लहसुन, कसा हुआ अदरक और कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
  4. इसके बाद टमाटर की प्यूरी डालें और तेल अलग होने तक इसे पकाएं। फिर साग को बेस के साथ मिलाएं।
  5. पैन में सभी हरी सब्जियां डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब साग को गाढ़ा करने के लिए इसमें मक्के का आटा मिला दें। चिपकने से बचाने के लिए बीच-बीच में चलाते हुए धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक पकाएं। अगर जरूरत हो तो पानी डाल सकते हैं।
  6. तड़का तैयार करने के लिए एक छोटे पैन में घी या मक्खन गर्म करें। फिर इसमें कटा हुआ लहसुन डालें और सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद लाल मिर्च पाउडर छिड़कें।
  7. इस तड़के को तैयार साग के ऊपर डालें। मक्के की रोटी, एक बड़ा चम्मच मक्खन, गुड़ और कटे हुए प्याज के साथ गरमागरम परोसें।

Also Read: Winters में स्वाद के साथ सेहत का खजाना हैं ये Tasty पराठें, यहां देखें Easy Recipe

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।