Simple Engagement Mehndi Design: शादी के हर फंक्शन में ब्राइड चाहती है कि वो सबसे सुंदर दिखे। आउटफिट्स से लेकर ज्वेलरी और मेहंदी की डिजाइन तक सब कुछ परफेक्ट होना चाहिए। ऐसे में दुल्हन के सगाई लुक में ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ एक प्यारी सी मेहंदी डिजाइन चार चांद लगा देती है। अगर आप सगाई के लिए कुछ सिंपल, सोबर और ट्रेंडी तलाश रही हैं, तो इन Latest Engagement Mehndi Designs से आप इंस्पिरेशन ले सकते हैं।
Simple Engagement Mehndi Design: लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन आइडियाज
1. रॉयल एलीफेंट डिजाइन

हथेली के बीचों-बीच बनी हाथी वाली डिजाइन एक विंटेज और रॉयल लुक देता है। उंगलियों पर बारीक जाल का काम इसे और भी ग्रेसफुल बनाता है। हैवी लहंगे के साथ ये पैटर्न काफी जचेगा। इसके साथ एक सुंदर सा हाथफूल वियर करना न भूलें।
2. लोटस मोटिफ डिजाइन

इस डिजाइन में कमल के फूलों का बहुत ही सुंदर तरीके से बनाया गया है। आजकल नेगेटिव स्पेस वाली मेहंदी काफी ट्रेंड में है। यह डिजाइन न केवल दिखने में बोल्ड लगती है, बल्कि फोटो में भी बहुत खिल कर आती है। अगर आपको सगाई वाली अंगूठी फ्लेक्स करनी है, तो ये डिजाइन लगवाएं।
3. मोर और जाली वर्क डिजाइन

शादी-व्याह के फंक्शनंस में मोर डिजाइन वाली मेहंदी काफी पसंद की जाती है। इस पैटर्न के साथ कलाई पर बनी चौड़ी बैंगल स्टाइल की बारीक डिजाइन हाथ को भरा-भरा और सुंदर दिखाती है। अगर आपको अपनी सगाई में खूबसूरत हाथ चाहिए, तो ये वाली मेहंदी डिजाइन बेस्ट रहेगी।
4. मंडला और सिंपल बूटी डिजाइन

मंडला डिजाइन उन महिलाओं के लिए अच्छी है, जिन्हें ज्यादा भारी-भरकम डिजाइन पसंद नहीं है। हथेली के बीच में एक गोल पैटर्न और उंगलियों पर छोटे-छोटे मोटिफ्स सिंपल और सोबर दिखते हैं। यह डिजाइन कम समय में आसानी से लग जाता है और देखने में बहुत ही एलिगेंट लगता है।























