गर्मी में भी Shimla जैसा ठंडा रहेगा आपका घर, बस आजमाएं ये 4 आसान और असरदार Home Tricks

Summary :

Summer Home Cooling Tips: गर्मियों का मौसम आ गया है हर किसी के घर पर काफी ज्यादा गर्मी या फिर घुटन का एहसास हो रहा है। तेज धूप और बढ़ते टेम्परेचर की वजह से घर काफी जल्दी गर्म हो जाता है, जिस वजह से भी घर के अंदर रहना कई बार काफी ज्यादा कठिन हो जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए ही है। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने घर को सिर्फ ठंडा ही नहीं बल्कि लंबे समय तक…

Summer Home Cooling Tips: गर्मियों का मौसम आ गया है हर किसी के घर पर काफी ज्यादा गर्मी या फिर घुटन का एहसास हो रहा है। तेज धूप और बढ़ते टेम्परेचर की वजह से घर काफी जल्दी गर्म हो जाता है, जिस वजह से भी घर के अंदर रहना कई बार काफी ज्यादा कठिन हो जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए ही है। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने घर को सिर्फ ठंडा ही नहीं बल्कि लंबे समय तक फ्रेश बनाकर भी रख सकते हैं, तो चलिए इन उपायों के बारे में जानते हैं।

Summer Home Cooling Tips: घर को ठंडा रखने के लिए करें ये उपाय

Summer Home Cooling Tips
Summer Home Cooling Tips (Social Media)

1. पंखे और कूलर का इस्तेमाल

  • गर्मियों के इन दिनों में हम सभी पंखे और कूलर का इस्तेमाल तो करते ही हैं, लेकिन अगर इनका इस्तेमाल सही तरीके से किया जाए, तो घर को और भी ज्यादा ठंडा किया जा सकता है।
  • गर्मियों में आपको पंखे के सामने बर्फ से भरा बर्तन या फिर ठंडा पानी रख देना चाहिए या फिर अगर आप कूलर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पानी को थोड़ी-थोड़ी देर में बदलते रहें।

2. घर में पौधे लगाना शुरू करें

  • जब आप अपने घर पर पौधे लगाना शुरू करते हैं, तो वातावरण सिर्फ ठंडा ही नहीं बल्कि फ्रेश भी महसूस होने लगता है।
  • पौधे हवा को शुद्ध तो करते ही हैं, बल्कि साथ ही घर को भी एक अलग फ्रेशनेस देते हैं।
  • आप अगर चाहें तो अपने घर की बालकनी, कमरे और खिड़कियों के कोनों में छोटे-छोटे पौधे रख सकते हैं।

3. सुबह और शाम घर रखें खुला

Summer Home Tips
Summer Home Tips (Social Media)
  • अगर आप गर्मियों के इन दिनों में अपने घर को ठंडा रखना चाहते हैं, तो इसका सबसे आसान तरीका है कि आप फ्रेश हवा का सही इस्तेमाल करना सीखें।
  • सुबह के समय जल्दी उठकर और शाम के समय घर की सभी खिड़कियों और दरवाजों को खुला हुआ छोड़ दें।
  • इन दोनों ही समय में बाहर की हवा पूरे दिन के मुकाबले ठंडी होती है, जो घर के अंदर के टेम्परेचर को भी कम करने में काफी मदद करती है।
  • जब बाहर का तापमान बढ़ जाए, तो इन खिड़कियों और दरवाजों को बंद करके रख दें।

4. हल्के रंग के पर्दों का इस्तेमाल करें

  • गर्मियों के दिनों में अगर आप घर को ठंडा रखना चाहते हैं, तो आपको सही पर्दों का चुनाव जरूर करना चाहिए।
  • गर्मियों में आपको गहरे रंगों के नहीं बल्कि हल्के रंगों वाले पर्दे खरीदने चाहिए।
  • इसके अलावा अगर आपके लिए पॉसिबल हो तो मोटे कपड़े वाले पर्दों या फिर ब्लैकआउट पर्दे का इस्तेमाल करना शुरू करें।

Also Read: गर्मियों में मिलेगी ताज़ी हवा! Garden की खूबसूरती बढ़ाने के लिए Best हैं ये 5 Summer Flowers

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।