Summers में इस तरह रखें अपने Foot का ख्याल! अपनाएं ये 3 Step Pedicure और Basic Care Routine

Summer Night Foot Care Routine

Summer Night Foot Care Routine: गर्मी का आते ही चेहरे और हाथ-पैर का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है। इस मौसम में चेहरे का ख्याल रखने के साथ-साथ ही पैरों का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि इस दौरान तपती धूप और धूल के कारण पैर काफी गंदे और काले दिखने लगते हैं। अगर पैर साफ ना हों तो ये काफी खराब दिखते हैं और हमारे लुक को भी बिगाड़ सकते हैं। पैरों की रंगत को गोरा और साफ बनाए रखने के लिए इन बातों पर जरूर ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं, गर्मी में अपने पैरों का ख्याल कैसे रख सकते हैं।

Summer Night Foot Care Routine: गर्मी में ऐसे रखें अपने पैरों का ध्यान

कैसे करें बेसिक केयर?

  • अपने पैरों की सही देखभाल शुरू करने का सबसे अच्छा तरीका हाइजीन रखना होता है।
  • ऐसे में हर रोज नहाते समय पैर को साबुन और गर्म पानी से अच्छी तरह साफ करें।
  • नहाने के बाद पैरों को मुलायम तौलिये से थपथपाकर पूरी तरह सुखाएं, नमी वाली जगह पर फंगल जैसी समस्या हो सकती है।
  • हमेशा साफ मोजे और जूते पहनें, जो आपके पैरों को सांस लेने में मदद करते हैं, खासकर जब आपको दिन में बहुत ज्यादा खड़े रहना पड़ता है।
  • पब्लिक प्लेस पर नंगे पैर चलने से बचें।

गर्मी में कैसे करें पैरों की देखभाल

  • ड्राई, डेड स्किन से छुटकारा पाने के लिए एक अच्छे फुट स्क्रब का इस्तेमाल करें।
  • ड्राई स्किन वाले लोग चीनी आधारित स्क्रब का इस्तेमाल करें, क्योंकि नमक वाले स्क्रब से स्किन और भी ज्यादा ड्राई होने लगती है।
  • अपने पैरों पर रोजाना प्यूमिक स्टोन का इस्तेमाल करने से भी पैर मुलायम और साफ़ रखने में मदद मिलती है।
  • सोने से पहले मॉइस्चराइजिंग फुट क्रीम यूज करें। दिन के दौरान हल्के, मजबूत जूते पहनें जो आपके पैरों को आराम देते है।

पैरों को कैसे साफ करें

  • एक टब में गर्म पानी भरें और इसमें शैम्पू की कुछ बूंदें और एक एंटीसेप्टिक घोल मिलाएं।
  • अब अपने पैरों को कम से कम 10 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रखें इससे आपके पैरों में जमा गंदगी नरम हो जाएगी।
  • पैर के नाखूनों को साफ करने के लिए नेल ब्रश का इस्तेमाल जरूर करें।
  • एड़ियों और पैरों के तलवों के लिए रोजाना बेहतर फुट स्क्रबर का इस्तेमाल करें।
  • पैर के नाखून को बहुत ज्यादा लंबे नहीं रखना चाहिए इसलिए समय-समय पर उन्हें काटते रहे।
  • पैरों को धीरे से थपथपाकर सुखाएं।
  • अब मॉइस्चराइजर लगाएं और मालिश करें।

Also Read: Clean और Clear Skin के लिए घर पर तैयार करें ये Face Pack, गर्मियों में भी बनी रहेगी Face की ताजगी और ठंडक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।