Sun Tan Kaise Hataye at Home: गर्मी का दिन आते ही ज्यादातर लोगों को तरह-तरह की स्किन से जुड़ी समस्या होने लगती है। ऐसे में अगर आप भी इस गर्मी के दिनों में टैनिंग की समस्या बहुत से बचना चाहते हैं, तो महंगे प्रोडक्ट की जगह आप इन चीज़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी टैनिंग को खत्म करना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलु फेस पैक के बारे में बताएंगे, जिसे लगाने से आपके चेहरे का Sun Tan Kaise Hataye at Home हट जाएगा और आपका चेहरे पर बेहतरीन ग्लो आएगा। गर्मी के दिनों में धूप की वजह से हमारी स्किन के अलग-अलग हिस्सों में टैनिंग हो जाती है। आइए जानते हैं किन-किन चीज़ों को मिलाकर आप बेस्ट फेस पैक बना सकते हैं।
Sun Tan Kaise Hataye at Home: सन टैनिंग हटाने के लिए घरेलू उपाय

Also Read: दीमक की तरह सेहत चाट जाएगा तनाव! दिखें ये 10 खतरनाक संकेत तो समझ जाएं Stress ने बना लिया है शिकार
1. हल्दी और बेसन
अगर आप अपने फेस से जल्दी टैनिंग हटाना चाहते हैं, तो हल्दी और बेसन का फेस पैक आपके लिए सबसे बेस्ट है। इसके इस्तेमाल से घर पर त्वचा की टैनिंग को आसानी से हटाया जा सकता है।
- इसे बनाने के लिए बेसन के साथ उसमें हल्दी, थोड़ा गुलाब जल और दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- फिर इसे टैनिंग वाली जगह पर लगाएं। 15 मिनट बाद स्किन को नार्मल पानी से धो लें।
- इस फेस पैक का इस्तेमाल आप हफ्ते में 2 से 3 बार कर सकते हैं, इससे त्वचा चमकदार नजर आएगी।
2. टमाटर
टमाटर में लाइकोपीन नामक अच्छे गुण पाए जाते हैं। इसे स्किन पर लगाने से नेचुरल ग्लो आता है। ऐसे में धूप में काली हुई स्किन के लिए टमाटर का पेस्ट या फिर डायरेक्ट टमाटर के इस्तेमाल से आप टैनिंग को जल्द से जल्द हटा सकते हैं।
- आप बाहर से आने के बाद टमाटर को काटकर काली हुई त्वचा पर लगा लें, और 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
- इससे टैनिंग जल्दी से खत्म होने लगेगी।

3. नींबू
नींबू हर किसी के किचन में मिल जाएगा। नींबू काटकर टैनिंग वाली जगह पर अच्छी तरह से रगड़े। इससे स्किन पर हुआ कालापन धीरे धीरे कम होने लगेगा और आपकी स्किन पर मौजूद सारे दाग धब्बे भी दूर हो जाएंगे।
- नींबू को काटकर आप इसके ऊपर थोड़ा हल्दी डालकर लगा सकते हैं या इसे डायरेक्ट आपकी स्किन पर भी अप्लाई कर सकते हैं।
- इसे आप हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
4. आलू या आलू का पेस्ट लगाएं
आलू सिर्फ खाने के लिए नहीं बल्कि, स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। त्वचा से सन टैन हटाने के लिए आलू एक बेस्ट ऑप्शन है। इसमें कैटेकोलेस नाम के एंजाइम मौजूद होता है, जो त्वचा की टोन को ब्राइट बनाने में मदद करता है।
- जल्दी टैनिंग को दूर करने के कच्चे आलू का पेस्ट बना लें, और इसे धूप से काली हुई त्वचा पर अच्छी तरह लगाएं।
- अगर आप चाहें तो आलू को काटकर भी स्किन पर डायरेक्ट इस्तेमाल कर सकते हैं।

5. दही और हल्दी
अगर आप अपने हाथ, पैर, गर्दन या फेस से टैनिंग हटाना चाहते हैं, तो दही और हल्दी आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स और हल्दी के एंटी इंफ्लेमेटरी गुण हमारी स्किन को चमकदार बनाने में मदद करते हैं, जो त्वचा को मुलायम बनाते हैं और इसे फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।
- इसे बनाने के लिए एक कटोरी में ठंडा दही और थोड़ा हल्दी डालकर मिला लें।
- इसे आप नहाने से पहले अपनी स्किन पर लगाकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें।
- इसे आप हफ्ते में 2 से 3 बार लगा सकते हैं इससे आपको बेहतर रिजल्ट मिलेगा।


Download Android App
Download iOS App




