Cold and Cough से राहत पाने के लिए नाश्ते में बनाएं टेस्टी Tomato Soup, जानें आसान रेसिपी

Summary :

Tomato Soup Recipe in Hindi​: सर्दी के मौसम में हर किसी को हेल्दी और टेस्टी नाश्ता करना पसंद करता है। अगर आप सोच रहे हैं कि आज के नाश्ते में क्या बनाएं, तो अगर आपको भी टमाटर पसंद है, तो आप घर पर ही होटल जैसा हेल्दी और टेस्टी टमाटर का सूप बनाकर पी सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे, टमाटर सूप बनाने की आसान रेसिपी, जो होटल से भी ज्यादा टेस्टी लगेगी। इसे आप बेहद कम समय में बनाकर तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं, इसके लिए क्या-क्या सामग्री लगेगी। Tomato Soup Recipe in Hindi​: टमाटर सूप बनाने…

Tomato Soup Recipe in Hindi​: सर्दी के मौसम में हर किसी को हेल्दी और टेस्टी नाश्ता करना पसंद करता है। अगर आप सोच रहे हैं कि आज के नाश्ते में क्या बनाएं, तो अगर आपको भी टमाटर पसंद है, तो आप घर पर ही होटल जैसा हेल्दी और टेस्टी टमाटर का सूप बनाकर पी सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे, टमाटर सूप बनाने की आसान रेसिपी, जो होटल से भी ज्यादा टेस्टी लगेगी। इसे आप बेहद कम समय में बनाकर तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं, इसके लिए क्या-क्या सामग्री लगेगी।

Tomato Soup Recipe in Hindi​: टमाटर सूप बनाने की सामग्री

Tomato Soup Recipe in Hindi​
Tomato Soup Recipe in Hindi​ (Source: social media)
  • टमाटर सूप बनाने के लिए 5 टमाटर लें
  • 6-8 लहसुन की कलियां
  • 1 इंच अदरक
  • 3 बड़े चम्मच + 2 छोटे चम्मच मक्खन
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 छोटे चम्मच चीनी
  • स्वादानुसार सफ़ेद मिर्च पाउडर और
  • 2 छोटे चम्मच टमाटर केचप।

Methi Paratha Recipe in Hindi​: टमाटर सूप बनाने की विधि

Methi Paratha Recipe in Hindi
Methi Paratha Recipe in Hindi (Source: social media)
  1. इसके लिए सबसे पहले टमाटर, लहसुन और अदरक को चाकू से छोटा-छोटा काट लें। इसके बाद एक पैन में 3 बड़े चम्मच बटर डालकर पिघला लें और इसमें लहसुन-अदरक डालकर अच्छी तरह भून लें।
  2. इसके बाद पैन में मोटे कटे टमाटर, स्वादानुसार नमक और 2 चम्मच चीनी डालकर 2 मिनट तक भून लें। फिर पैन में 2 कप पानी डालकर तब तक पकाएं जब तक टमाटर गलने न लग जाए, इसमें आपको 8 से 10 मिनट का समय लगेगा।
  3. 8-10 मिनट बाद टमाटर वाले पैन में 1/2 कप पानी डालें और एक बड़े चम्मच या मैशर की मदद से अच्छी तरह मैश कर लें। इसके बाद टमाटर को एक छन्नी में डालकर छान लें। इसे दोबारा एक पैन में डालें, 1/2 कप पानी डालें और गर्म कर लें।
  4. हल्का गर्म होने पर पैन में स्वादानुसार सफ़ेद मिर्च पाउडर, 2 छोटे चम्मच मक्खन और 2 छोटे चम्मच टमाटर केचप डालकर चला लें। इसे थोड़ी देर पकाएं और इतना करते ही आपका टमाटर सूप बनकर तैयार हो जाएगा। इसे आप गरमागरम सर्व कर सकते हैं।

Also Read: Winter में इस तरीके से बनाएं Healthy and Tasty मेथी का पराठा, मांग-मांग कर खाएंगे बच्चे

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।