Vegetable Storage Hacks for Summer: गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। इस मौसम में सब्जियों को ताजा रखना थोड़ा मुश्किल काम है। सही देखभाल न होने पर सब्जियां जल्दी सड़ जाती हैं और हमें उन्हें फेंकना पड़ता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो यह जानकारी आपके बहुत काम आएगी। यहां कुछ ऐसे आसान टिप्स दिए गए हैं जिनसे आपकी सब्जियां लंबे समय तक ताजी रहेंगी।
Vegetable Storage Hacks for Summer: गर्मियों में सब्जियों को फ्रेश कैसे रखें?

1. फ्रिज का तापमान सेट करें
फ्रिज का तापमान न तो बहुत ज्यादा ठंडा होना चाहिए और न ही गर्म। बहुत ज्यादा ठंडक से भी सब्जियां खराब हो सकती हैं और बहुत गर्म तापमान से भी वे जल्दी सड़ सकती हैं। फ्रिज को Medium टेम्परेचर पर रखें ताकि सब्जियां ताजी बनी रहें।
2. सब्जियों को अच्छे से सुखाकर रखें
कई लोग बाजार से सब्जियां लाते ही उन्हें धोकर फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन ऐसा करना गलत है। नमी की वजह से सब्जियां जल्दी खराब होने लगती हैं। बेहतर होगा कि आप उन्हें बिना धोए ही रखें। अगर आप उन्हें धोते भी हैं, तो फ्रिज में रखने से पहले उन्हें अच्छी तरह सुखा जरूर लें।
3. सही पैकिंग है जरूरी
सब्जियों को ताजा रखने के लिए उन्हें प्लास्टिक बैग या एयरटाइट डिब्बों में बंद करके रखें। हरी पत्तेदार सब्जियों को पेपर टॉवल या अखबार में लपेटकर रखें ताकि उनका एक्सट्रा मॉइस्चर सूख जाए और वे ज्यादा दिनों तक चलें।
4. सब्जियों को अलग-अलग रखें
हर सब्जी को स्टोर करने का तरीका अलग होता है। टमाटर, लहसुन, प्याज और आलू को फ्रिज के बाहर रखने चाहिए, जबकि हरी सब्जियों को हमेशा फ्रिज के अंदर रखें। साथ ही, सेब और केलों को सब्जियों के साथ न रखें, क्योंकि उनसे निकलने वाली गैस दूसरी सब्जियों को जल्दी खराब कर देती है।


Download Android App
Download iOS App




